सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Four months on ex-minister Dhananjay Munde yet to vacate official bungalow News In Hindi

Maharashtra: चार महीने बाद भी धनंजय मुंडे ने नहीं खाली किया सरकारी बंगला, भुजबल अब भी कर रहे इंतजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा देने के चार महीने बाद भी सातपुड़ा सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। इससे नए मंत्री छगन भुजबल को अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। सीएम फडणवीस ने मुंडे के बंगले में रहने की बात स्वीकार की, लेकिन जुर्माने की जानकारी नहीं दी है।

Maharashtra Four months on ex-minister Dhananjay Munde yet to vacate official bungalow News In Hindi
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री और अजित गुट के एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के चार महीने के बाद भी मुंबई स्थित सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। ऐसे में उनके स्थान पर मंत्री बने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल को अभी भी अपने बंगले को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस बात के बारे में जब सोमवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने भी इसपर हामी भरी।

Trending Videos


देवेंद्र फडणवीस ने इस बात को स्वीकार किया कि मुंडे अब तक बंगले में रह रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके खिलाफ कितने जुर्माने की कार्रवाई हुई है। इस मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं इस जुर्माने की जानकारी नहीं रखता, मुझे इस पर जानकारी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुजबल को नहीं मिल पाया अपना सरकारी आवास
मुंडे के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल को अब तक अपना आधिकारिक आवास नहीं मिल पाया है। उन्हें मई महीने में मंत्री बनाए जाने के बाद सातपुड़ा बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन मुंडे द्वारा उसे खाली न करने के कारण वे अब भी इंतजार कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- PMMVY: पीएम मातृ वंदना योजना के तहत चार करोड़ से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, अब तक ₹19,028 करोड़ की राशि वितरित

मुझे छोटा सा आवास ही दे दें सरकार- भुजगल
इसपर छगन भुजबल ने कहा कि मुझे जो आधिकारिक निवास आवंटित किया गया है, वह अब भी मेरे ही पार्टी सहयोगी और पूर्व मंत्री के पास है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें खुद नहीं कह सकता कि वह खाली करें। अगर जरूरत पड़ी, तो मुख्यमंत्री से कहूंगा कि मुझे छोटा सा आवास ही दे दें, जिससे मैं काम चला सकूं।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: SC वर्ग में आरक्षण का होगा अंदरूनी बंटवारा? जस्टिस दास आयोग की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने होगी पेश

समझिए क्यों दिया था मुंडे ने इस्तीफा?
बता दें कि धनंजय मुंडे खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद पर थे, लेकिन चार मार्च को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप था कि उनकी कथित नजदीकियां बीड़ जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मुख्य आरोपी वल्मिक कराड से थीं। मुंडे के इस्तीफे के बाद छगन भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई और 23 मई को उन्हें सातपुड़ा बंगला आवंटित किया गया। लेकिन अब तक वे उसमें रह नहीं पाए हैं क्योंकि मुंडे ने बंगला खाली नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed