{"_id":"6a701b52bbb55653e80bcc50","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: पुणे में दंपती और 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: पुणे में दंपती और 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र
Mon, 03 Aug 2026 10:08 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दंपती और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय विनोद पिल्लई की शनिवार को मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सृजा पिल्लई (45) और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मोरवाड़ी इलाके की है। यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से पिंपरी क्षेत्र में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र है। इसमें यह भी लिखा गया है कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मोरवाड़ी के एक स्कूल में समन्वयक के रूप में कार्यरत सृजा पिल्लई काम पर नहीं पहुंचीं और सहकर्मियों द्वारा किए गए फोन का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके सहकर्मियों ने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। वहां घर का दरवाजा खुला मिला और तीनों अंदर अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद पिल्लई की शनिवार को मौत हो गई। वहीं, सृजा पिल्लई और पूर्णिमा पिल्लई ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।