फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

Maharashtra Updates: पुणे में दंपती और 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र

Mon, 03 Aug 2026 10:08 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 03 Aug 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दंपती और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय विनोद पिल्लई की शनिवार को मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सृजा पिल्लई (45) और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मोरवाड़ी इलाके की है। यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से पिंपरी क्षेत्र में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र है। इसमें यह भी लिखा गया है कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मोरवाड़ी के एक स्कूल में समन्वयक के रूप में कार्यरत सृजा पिल्लई काम पर नहीं पहुंचीं और सहकर्मियों द्वारा किए गए फोन का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके सहकर्मियों ने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। वहां घर का दरवाजा खुला मिला और तीनों अंदर अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद पिल्लई की शनिवार को मौत हो गई। वहीं, सृजा पिल्लई और पूर्णिमा पिल्लई ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed