{"_id":"6a480758c33baebf9704b8b7","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-fake-curren-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: करंट लगने से महिला की मौत; स्कूल में नकली तलवारों के साथ प्रस्तुति पर बवाल, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: करंट लगने से महिला की मौत; स्कूल में नकली तलवारों के साथ प्रस्तुति पर बवाल, मामला दर्ज
Sat, 04 Jul 2026 03:46 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बीच करंट लगने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना 1 जुलाई की रात डोंबिवली के कचेरी गांव में हुई। शशि राहुल चक्रा नाम की महिला अपनी दुकान के लिए सामान लेने गई थीं। लौटते समय वह सार्वजनिक शौचालय के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के नजदीक फिसलकर गिर गईं और करंट की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल में नकली तलवारों के साथ प्रस्तुति पर बवाल,
महाराष्ट्र के जालना में एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रिंसिपल समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल, स्कूल के अध्यक्ष, एक शिक्षक और कार्यक्रम के एंकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
भिवंडी में धूं-धूं कर जली निजी बस;
महाराष्ट्र में भिवंडी के चाविंद्रा इलाके में नासिक रोड पर खड़ी एक निजी पर्यटक बस में देर रात आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। निजामपुरा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां और कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने बस और आसपास के इलाके की पूरी तरह तलाशी ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नागपुर में 8.65 करोड़ रुपये के खिलौना नोटों के साथ दो गिरफ्तार, लोगों से करते थे ठगी
नागपुर पुलिस ने लोगों को नकली नोट देकर ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के पास से 8.65 करोड़ रुपये के खिलौना नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं, जिन पर 'चिल्ड्रन्स बैंक ऑफ इंडिया' छपा हुआ था। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने आरोपियों की पहचान यवतमाल निवासी 43 वर्षीय अफरोज खान जमीरुल्ला खान और वर्धा जिले के 26 वर्षीय इरशाद जुम्मन शेख के रूप में की है।
अधिकारी ने बताया, "2 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर-वर्धा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसोला-सावंगी के पास जाल बिछाया गया। जब पुलिस ने खान और शेख की कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया।" पुलिस के अनुसार, आरोपी जल्दी मुनाफा कमाने की चाह रखने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। वे 8 लाख रुपये के नकली नोटों के बंडल एक लाख रुपये नकद असली रकम के बदले देने का झांसा देते थे।
अधिकारी ने बताया, "विश्वास जीतने के लिए आरोपी शुरुआत में छोटे लेनदेन में असली नोटों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वे नकली नोटों के बंडल देते थे, जिनमें केवल ऊपर और नीचे असली नोट लगाए जाते थे। कई पीड़ितों ने धोखाधड़ी की शिकायत नहीं की, क्योंकि इन सौदों में बिना हिसाब का पैसा शामिल था।"
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,300 नकली नोटों के बंडल, 5,600 रुपये नकद, एक कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में बुटीबोरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने से आहत 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में डिग्री कोर्स में दाखिला नहीं मिलने से आहत 18 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतका की पहचान अक्षदा वालवी के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अक्षदा ने 12वीं की परीक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से पास की थी और वह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) कोर्स में दाखिला लेना चाहती थी।
परीक्षा के बाद वह अपनी बहन के साथ नंदुरबार स्थित अपने मामा के घर चली गई थी। 14 जून को लौटने पर उसे पता चला कि मुंबई विश्वविद्यालय के बीसीए कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल बंद हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि इससे वह तनाव और चिंता में आ गई। 18 जून को उसने कथित तौर पर अपने घर पर चूहे मारने वाला जहर खा लिया।
जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसे तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल का खर्च उठाना परिवार के लिए संभव नहीं था, इसलिए बाद में उसे मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 28 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 30 जून को कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।