{"_id":"69c10f9d8b029f09770b51ec","slug":"maharashtra-hindi-updates-state-on-png-supply-mumbai-nagpur-pune-education-politics-crime-and-other-news-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: रेस्तरां-भोजनालयों को पीएनजी आपूर्ति 20 फीसदी बढ़ाई गई; पश्चिम एशिया संकट के बीच राज्य सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: रेस्तरां-भोजनालयों को पीएनजी आपूर्ति 20 फीसदी बढ़ाई गई; पश्चिम एशिया संकट के बीच राज्य सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति 20 फीसदी बढ़ाई गई है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि वृद्धि 23 मार्च से लागू होगी, जिससे कुल आपूर्ति 50 फीसदी हो जाएगी। पश्चिम एशिया युद्ध से प्रभावित रेस्तरां और भोजनालयों को इससे राहत मिलेगी। होटल उद्योग गैस आपूर्ति बढ़ाने की मांग कर रहा था।
Trending Videos
मुंबई क्लब घोटाले में ईडी ने जब्त की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दक्षिण मुंबई के यूनाइटेड सर्विसेज क्लब से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले में करीब 34.51 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें फ्लैट, दुकानें और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी 35 चल व अचल संपत्तियां शामिल हैं। ये संपत्तियां क्लब की पूर्व उप सचिव (वित्त) बर्नाडेट भारत वर्मा, उनके पति और अन्य लोगों से जुड़ी हैं। ईडी के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर क्लब के असली विक्रेताओं जैसे दिखने वाले कई फर्जी बैंक खाते खोले। इनमें करीब 77 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, जिन्हें बाद में निजी खातों में भेजा गया। जांच के मुताबिक, इस पैसे से संपत्तियां खरीदी गईं और निवेश किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये एक ट्रस्ट के जरिये चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और उससे जुड़े लोगों के खातों में भेजे गए। मुंबई के कोलाबा में स्थित इस क्लब का संयुक्त प्रबंधन सेना, नौसेना और वायुसेना की ओर से किया जाता है।
कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता व नीरज खंडेलवाल क्रिप्टो फ्रॉड मामले मंे गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल को 71.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, 16 मार्च को मुंबई के मुंब्रा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय बीमा सलाहकार (शिकायतकर्ता) ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 से मार्च 2026 के बीच उसे एक निवेश योजना में ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 71.6 लाख रुपये ठग लिए गए। उसे कंपनी से जुड़ी फर्म में निवेश और फ्रेंचाइजी का प्रस्ताव भी दिया गया था। वहीं, कॉइनडीसीएक्स ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह साजिश है और कुछ ठग कंपनी के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह जांच में एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रही है।