{"_id":"6a829c49218c625bee0a04cb","slug":"maharashtra-mumbai-fire-breaks-out-at-four-story-comercial-building-in-mumbai-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई की चार मंजिला व्यवसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई की चार मंजिला व्यवसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों को बचाया गया
Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
मुंबई में सोमवार तड़के हुए एक हादसे में एक चार मंजिला व्यवसायिक इमारत में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन दल के लोगों ने 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
अग्निकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की एक चार मंजिला व्यवसायिक इमारत में सोमवार को आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू कर दिया। राहत और बचाव दल ने 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के 4.14 बजे कांदिवली स्टेशन रोड पर स्थित अभिराय होटल में आग लगी। यह होटल उसी इमारत में मौजूद है, जिसमें आग लगी। शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग से पूरी व्यवसायिक इमारत में धुआं भर गया। हालांकि आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि फर्नीचर, बांस और एल्युमीनियम और प्लास्टिक के चलते आग पूरी इमारत में फैल गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की सूचना पर चार अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह 6.07 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।