सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP (SP) Said How many times Ajit Pawar will reprimand his controversial minister Kokate?

Maharashtra: एनसीपी (एसपी) का सीएम फडणवीस पर निशाना, महायुति गठबंधन के विवादित मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नए अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर विवादित मंत्रियों, खासकर मनिकराव कोकाटे, के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पूछा कि कोकाटे के विवादित बयानों और विधानसभा में मोबाइल गेम खेलने पर कब तक सिर्फ चेतावनी दी जाएगी। 

Maharashtra  NCP (SP) Said How many times Ajit Pawar will reprimand his controversial minister Kokate?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे - फोटो : ANI/@shindespeaks
विज्ञापन

विस्तार

शरद पवार गुट की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर विवादित मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पार्टी के नए अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने सीएम फडणवीस से सवाल किया कि वे अपनी सरकार के विवादित मंत्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कि महायुती गठबंधन की अगुवाई कर रही है, अपने ही मंत्रियों पर लगाम लगाने में असहाय दिख रही है।

Trending Videos


मानिकराव कोकाटे को लेकर पूछे तीखे सवाल
एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि कोकाटे ने किसानों और फसल बीमा योजना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए हैं और उन्हें हाल ही में विधानसभा में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते हुए देखा गया था। उन्होंने पूछा कि डिप्टी सीएम अजीत पवार कब तक कोकाटे को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ते रहेंगे? शिंदे ने कहा कि पहले भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए मंत्रियों से इस्तीफा मांगते थे, अब क्यों चुप हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अटकलें तेज, BJP नेता विजयेंद्र बोले- इस दिवाली होगा बड़ा धमाका

बता दें कि वीडियो को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए बीते मंगलवार को कोकाटे ने अजीत पवार से मुलाकात की थी, जहां पवार ने उनसे कड़ी नाराजगी जताई थी। यह बैठक करीब 15 मिनट चली और माहौल काफी तनावपूर्ण था।

फडणवीस सरकार से की अपील
साथ ही शशिकांत शिंदे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से एक बड़ी अपील भी की। उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस को अपने मंत्रिमंडल के विवादित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सरकार की छवि में सुधार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इस मुद्दे पर मिलकर रणनीति बनाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: 'कोई तय मानदंड मौजूद नहीं...', आठवीं अनुसूची में भाषाओं को शामिल करने की मांगों पर बोली सरकार

शिंदे ने 'लाडकी बहन योजना’ पर भी उठाए सवाल
शशिकांत शिंदे ने सरकार की लाडकी बहन योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब महिलाओं की मदद के लिए थी, लेकिन इसका इस्तेमाल विधानसभा चुनावों में वोट बटोरने के लिए किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत कई अपात्र महिलाओं को लाभ मिला, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। उन्होंने पूछा कि जब योजना शुरू की गई थी, तब लाभार्थियों की जांच क्यों नहीं की गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed