{"_id":"69990aaf3b61f5b6c20ff73a","slug":"maharashtra-news-updates-21-feb-mumbai-pune-nagpur-politics-crime-govt-and-other-today-news-hindi-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, मुंबई में फरवरी का पांचवां सबसे खराब एक्यूआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, मुंबई में फरवरी का पांचवां सबसे खराब एक्यूआई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: लव गौर
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में वायु गुणवत्ता फिर चिंता का कारण बनी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के SAMEER ऐप के अनुसार शुक्रवार शाम शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 दर्ज किया गया, जो फरवरी महीने का पांचवां सबसे खराब स्तर है। इसे ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले 2 और 3 फरवरी को AQI क्रमशः 141 और 140 रहा था, जबकि 4 और 15 फरवरी को यह 134 दर्ज हुआ था। शहर के कई इलाकों में स्थिति और खराब दिखी। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में AQI 172 तक पहुंच गया, जबकि वर्ली में यह 256 दर्ज हुआ, जो ‘पुअर’ श्रेणी में आता है। देवनार में 161 और कुर्ला में 160 AQI रहा। CPCB के अनुसार 101 से 200 के बीच AQI मॉडरेट होता है, जो दमा और हृदय रोगियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
मुलुंड में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे
मुलुंड में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वह ठाणे की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना के दौरान किसी अप्रिय स्थिति की खबर नहीं है। विरोध के पीछे के कारणों को लेकर दोनों दलों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आने की संभावना है।
मुंबई के कांदिवली में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुंबई के कांदिवली में पुलिस की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को यह अभियान बीएमसी के आर साउथ वार्ड और आर सेंट्रल वार्ड के कर्मियों और महावीर नगर के कांदिवली पुलिस स्टेशन के कर्मियों द्वारा चलाया गया था। अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान के दौरान भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
मुंबई मेट्रो पिलर हादसा: ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों ने अग्रिम जमानत की मांग की
मुंबई मेट्रो-4 के निर्माण स्थल पर पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से पिछले सप्ताह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को तीन लोगों ने यहां की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। आवेदन पत्रों पर शनिवार को सुनवाई होगी।
मुंबई के मुलुंड इलाके में 14 फरवरी को मेट्रो-4 के निर्माणाधीन पुल का एक पैरापेट हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अल्पेश पटेल और गणेश घोलाप - जो ठेकेदार फर्म मिलान रोड बिल्डटेक के निदेशक और तकनीकी निदेशक हैं और परियोजना सलाहकार टी साई सुरेश कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका के साथ अदालत में याचिका दायर की। गौरतलब है कि इन तीनों में से केवल कुमार का नाम ही पुलिस द्वारा मिलान रोड बिल्डटेक और डीबी हिल एलबीजी के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट में आरोपी के रूप में दर्ज है। पुलिस ने अब तक दोनों ठेकेदार कंपनियों के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनने के लायक नहीं: श्रीकांत शिंदे
शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी चलाने और लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य करने के लिए अयोग्य हैं। एक्स पर एक पोस्ट में शिंदे ने कहा कि ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक तकनीकी और आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने का प्रदर्शन करने के लिए नवोन्मेषकों, निवेशकों और नेताओं को एक साथ लाया है, कांग्रेस ने सार के बजाय दिखावे को चुना है।

महाराष्ट्र सरकार रमजान के दौरान मुसलमानों को रियायत दें: अबू आजमी
महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों के लिए रमजान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को भी रियायत देनी चाहिए। सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि रमजान के महीने में धार्मिक रियायत दें, जिससे रोजा रखने वाले और नमाज पढ़ने वाले लोग शाम 4 बजे तक ही ऑफिस में काम कर सकें और फिर छुट्टी ले सकें। हमने मुख्यमंत्री से कहा कि दूसरी सरकारों ने भी यह छूट दी है और उन्हें भी इस पर विचार करना चाहिए। मुस्लिम समाज में रमजान का बहुत महत्व है। इसीलिए हम चाहते हैं कि रियायत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे विधानसभा सत्र भी आने वाला है। यहां भी थोड़ी छूट मिलनी चाहिए।
अबू आजमी ने कहा कि जैसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रमजान के दौरान सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारियों को धार्मिक रियायत के तहत शाम 4 बजे तक छुट्टी दी गई है, उसी प्रकार मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करता हूं कि महाराष्ट्र में भी ऐसा निर्णय लिया जाए, ताकि रोजा रखने वाले कर्मचारियों को राहत मिल सके।