पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates today Self-styled healer aide dupe Thane businessman

Maharashtra: मंत्री गिरीश महाजन की वायरल तस्वीरें फर्जी, जांच शुरू; मुंबई-वडोदरा हाईवे पर तेज रफ्तार हादसा

Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates today Self-styled healer aide dupe Thane businessman
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से जुड़ी वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि उन्हें एडिट कर फैलाया गया है। इन तस्वीरों के जरिए मंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कई सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक्स (पूर्व ट्विटर) से आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गिरीश महाजन ने कहा कि तस्वीरों में दिखाई गई महिला उनके दिवंगत मित्र की बेटी है और परिवार से उनका करीबी रिश्ता है। इस घटना से महिला को मानसिक परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों को आधुनिक तकनीक की मदद से बदला गया और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। महाजन ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि वह इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि तस्वीरों को पोस्ट और शेयर करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इलाज के नाम पर कारोबारी से 56 लाख रुपये की ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे में इलाज के नाम पर एक व्यक्ति और उसके सहयोगी द्वारा एक कारोबारी से 56.2 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, 75 वर्षीय कारोबारी को आरोपियों ने उसकी बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार करने का झांसा दिया था। दोनों आरोपी पिछले साल नवंबर से कुरियर के माध्यम से उसे दवाइयां भेज रहे थे। हालांकि, इन दवाओं का सेवन करने के बावजूद उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। कसारवडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपियों ने कारोबारी को शहर के घोड़बंदर रोड स्थित गाइमुख चौपाटी बुलाया। वहां उन्होंने कथित तौर पर विभिन्न जड़ी-बूटियों से मिश्रित एक दवा उसे जबरन पिलाई।

इसके बाद आरोपियों ने दावा किया कि इलाज की कुल लागत 56 लाख रुपये है। उन्होंने कथित रूप से कारोबारी को धमकी दी कि यदि उसने भुगतान नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि वसूली के लिए लोगों को उसके घर भेजा जाएगा और बीमारी के दौरान ली गई उसकी तस्वीरों को इंटरनेट पर प्रसारित कर उसकी छवि खराब की जाएगी। डर के कारण पीड़ित ने पहले 20 हजार रुपये नकद दिए और बाद में विभिन्न किश्तों में कुल 56.2 लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद आरोपी उससे और अधिक धन की मांग करते रहे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) (जबरन वसूली), 318(2) और 318(3) (धोखाधड़ी), 277 (मिलावटी दवाओं या चिकित्सीय तैयारियों की बिक्री अथवा वितरण) तथा 3(5) (समान आशय) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई-वडोदरा हाईवे पर तेज रफ्तार BMW हादसा, दो की मौत
मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कन्वर्टिबल BMW कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटने के बाद सड़क से बाहर जा गिरी। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय योगेश नेगी और 24 वर्षीय रेबेका जैकब के रूप में हुई है। तीसरे युवक अंगद गिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों योगेश का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।

पुलिस एक वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, जिसमें कार का स्पीडोमीटर 251 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दिखा रहा है। आशंका है कि यह वीडियो हादसे से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। जिस सड़क पर दुर्घटना हुई वह निर्माणाधीन थी और वहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि तेज रफ्तार का वीडियो उसी यात्रा का पाया गया, तो यह हादसे के कारणों को समझने में महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है।
विज्ञापन

विपक्ष के पत्र सीएम फडणवीस का तंज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'कल से राज्य का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। विपक्ष ने चाय-पानी वाली बैठक का बहिष्कार किया और हमें छह पेज का एक पत्र सौंपा। उसे देखकर ऐसा लगता है कि पहले हस्ताक्षर लिए गए और फिर उस पर पत्र लिखा गया... ऐसा लगता है कि यह पत्र चैटजीपीटी से लिखवाया गया है... अच्छी बात है कि कम से कम विपक्ष अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने लगा है'। उन्होंने ये भी कहा कि, 'हमें 'अल नीनो' से जोड़ने की कोशिशें भी हो रही हैं... विपक्ष ने कोई नया मुद्दा नहीं उठाया है... उन्होंने कर्ज माफी का ज़िक्र किया। लेकिन हम तो बिना चुनाव के भी कर्ज माफ कर रहे हैं। चुनाव 2029 में हैं, तब भी कर्ज माफ किया जा सकता था, लेकिन हम तो अभी ही किसानों के लिए ऐसा कर रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed