सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Opposition stages ‘banian towel’ protest against Sena MLA News In Hindi

Maharashtra: बनियान तौलिया पहनकर MVA विधायकों का विरोध, फडणवीस सरकार पर लगाया गुंडाराज को संरक्षण देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधायक हॉस्टल की कैंटीन कर्मचारी पर हिंसा के मामले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस पर विरोध जताते हुए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर बनियान और तौलिया पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने इसे ‘गुंडा राज’ करार देते हुए सरकार पर ऐसे गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Maharashtra Opposition stages ‘banian towel’ protest against Sena MLA News In Hindi
महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर एमवीए विधायकों ने किया 'बनियान तौलिया' विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधायक हॉस्टल की कैंटीन में कर्मचारी पर हाथ उठाने के मामले में सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। इसी सिलसिले में बुधवार को महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने बनियान तौलिया प्रदर्शन किया।

Trending Videos


इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी विधायकों ने अपनी पोशाक के ऊपर बनियान और तौलिया पहनकर जोर-जोर से नारे लगाए। साथ ही कहा कि राज्य में गुंडा राज चल रहा है। विपक्ष के नेता और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने कहा कि गायकवाड़ का कैंटीन कर्मचारी पर हमला यह दिखाता है कि सरकार भी ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Everest: चाय की दुकान से माउंट एवरेस्ट तक का सफर, हौसलों की ऊंची उड़ान की कहानी है रिफिनीस वारजरी की


विपक्षी विधायकों ने क्या कहा?

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह दिखाने की जरूरत है कि सरकार के विधायक कैसे गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं। गायकवाड़ का यह कृत्य शर्मनाक है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (सपा) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन इसलिए किया है ताकि जनता को यह पता चले कि सत्ता में बैठे लोग किस प्रकार के व्यवहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि गायकवाड़ ने जिस बनियान और तौलिया पहनकर हमला किया, उसी अंदाज में हम भी प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि दिखा सकें कि हमारे नेतृत्व का स्तर कितना नीचे गिर गया है। कुल मिलाकर विपक्षी विधायकों ने संजय गायकवाड़ को विधानसभा से निलंबित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से: आठ विधेयकों को पेश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, जोरदार हंगामे के आसार

क्या है पूरा मामला, समझिए
दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब बीते दिनों शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में ठेकेदार को बासी खाना देने के कारण गाली देते हुए उसे थप्पड़ और मुक्के मारते दिख रहे हैं। वीडियो में गायकवाड़ बनियान पहने हुए और कमर में तौलिया लपेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कैंटीन के कर्मचारी को दलिया की पैकेट सूंघने के लिए भी मजबूर किया। इस हमले के बाद गायकवाड़ दोनों ही पक्षों से आलोचना का सामना कर रहे हैं। विपक्ष ने इसे सरकार के खिलाफ गंभीर मामला बताया है और कहा कि ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed