सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police achieves success: Seven-year-old missing girl found safe in Badlapur using 948 cameras

महाराष्ट्र पुलिस को मिली कामयाबी: 948 कैमरों से ढूंढ निकाली सात वर्षीय लापता बच्ची, बदलापुर में मिली सुरक्षित

पीटीआई, ठाणे Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 04 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची को मुंब्रा पुलिस ने 948 सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढा निकाला। बच्ची बदलापुर में सुरक्षित मिली। छह टीमों और 45 पुलिसकर्मियों ने तीन दिन तक खोज अभियान चलाया। 

Maharashtra Police achieves success: Seven-year-old missing girl found safe in Badlapur using 948 cameras
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ठाणे के मुंब्रा पुलिस ने लापता सात वर्षीय बच्ची का पता लगाने के लिए 948 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बच्ची बाद में बदलापुर में सुरक्षित पाई गई । उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह घर में कथित दुर्व्यवहार से बचने के लिए भाग गई थी। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। 

छह टीमें गठित कीं गई
पुलिस उपायुक्त (जोन-I) बालासाहेब पाटिल के अनुसार, दिवा क्षेत्र की निवासी यह लड़की 28 मई की शाम को लापता हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू करने के लिए छह टीमें गठित कीं। अगले दिन पहली सफलता मिली, जब पड़ोस में लगे एक निगरानी कैमरे में लड़की की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने ऐसे ही 67 अन्य कैमरों की मदद से 30 मई को पता लगाया कि लड़की दिवा रेलवे स्टेशन पर थी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ लोकल ट्रेन में सवार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-10 जून को बनेगा कीर्तिमान: देश की राजनीति में ऐतिहासिक तारीख; 12 साल, 4399 दिन और PM मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
Trending Videos


948 निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली
टीमों को इलाके के अलग-अलग स्टेशनों पर भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को अंबरनाथ स्टेशन पर उतरते और फिर बदलापुर जाने वाली दूसरी ट्रेन में सवार होते हुए देखा गया, जहां वह 31 मई को रात 12.17 बजे उतर गए। अधिकारी ने कहा, 'हमारी 45 सदस्यीय पुलिस टीम ने बदलापुर में जांच शुरू की और आखिरकार लड़की को सुमित शांताराम जाधव नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति के घर से ढूंढ निकाला। इसके साथ ही बताया कि छह टीमों ने चौंका देने वाले 948 निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'वैवाहिक जिम्मेदारियों से लगातार इन्कार क्रूरता, तलाक का आधार'; सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

जाधव के तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर में लड़की सुरक्षित थी। जाधव ने पुलिस को बताया कि बच्चों की देखभाल को लेकर हुए विवादों के बाद वह पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस के अनुसार, जाधव ने कहा कि उसकी अपनी बेटी पहले दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी थी और वह लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता था। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि वह घर से भाग गई थी क्योंकि उसके माता-पिता कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे और उसे बहुत अधिक घरेलू काम सौंपते थे।

 

उन्होंने कहा, 'यह समय के खिलाफ एक लड़ाई थी। घनी आबादी वाले रेलवे नेटवर्क में शून्य प्रारंभिक भौतिक साक्ष्य के साथ लापता सात वर्षीय बच्चे का पता लगाना एक जांचकर्ता का सबसे बुरा सपना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed