सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: NCP chief Sharad Pawar distanced himself from Shiv Sena controversy

Shiv Sena Crisis: शिवसेना की जंग में अकेले छूट रहे उद्धव! अब राजनीति के इस चाणक्य ने भी विवाद से बनाई दूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

शरद पवार ने कहा है कि वह शिवसेना के नाम और चिह्न के विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही इस पर अपना रुख साफ किया था और अभी भी उस पर कायम हैं।

Maharashtra Politics: NCP chief Sharad Pawar distanced himself from Shiv Sena controversy
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चुनाव आयोग ने जब से शिवसेना के नाम और चिह्न को लेकर अपना फैसला सुनाया है, तब से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। उद्धव ठाकरे पहले की कह चुके हैं कि चुनाव आयोग का फैसला लोकतंत्र के लिए सही नहीं है और वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। 

Trending Videos


रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा है कि वह शिवसेना के नाम और चिह्न के विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही इस पर अपना रुख साफ किया था और अभी भी उस पर कायम हैं। दरअसल, एनसीपी प्रमुख ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट को फैसले को स्वीकार करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया चुनाव चिह्न लें उद्धव ठाकरे 
पवार ने शुक्रवार को उद्धव को सलाह देते हुए कहा था कि 'धनुष और बाण' चुनाव चिह्न खो जाने से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि लोग उनके नए चुनाव चिन्ह को स्वीकार करेंगे। पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने 1978 में नया चुनाव चिह्न अपनाया था, लेकिन इसका पार्टी पर कोई असर नहीं हुआ था। एनसीपी प्रमुख ने ठाकरे समूह को सलाह दी कि एक बार फैसला हो जाने के बाद कोई चर्चा नहीं हो सकती है। इसे स्वीकार करें, एक नया चुनाव चिह्न लें। इसका (पुराने चुनाव चिह्न के नुकसान का) कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने याद दिलाया कि आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था।

शिंदे खेमे ने सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल की कैविएट 
उद्धव ठाकरे के हाथ से शिवसेना की कमान, उसका नाम और चुनाव चिह्न छीनने के बाद भी एकनाथ शिंदे शांत बैठने वाले नहीं हैं। शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को कायम रखने के लिए वह हर एक चाल चल रहे हैं, जो उनके लिए जरूरी है। अब खबर है कि एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गुहार लगा सकता है। ऐसे में इस मामले में कोई भी फैसला सुनाने से पहले शीर्ष अदालत महाराष्ट्र सरकार की दलील को भी सुने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed