सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sanjay Raut questions Fadnavis silence on Shiv Sena minister's cash bag video

Maharashtra: शिंदे गुट के मंत्री के बैग वाले वायरल वीडियो पर घमासान; राउत ने उठाए सवाल, कहा- कपड़े थे तो दिखाओ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बैग वाले वायरल वीडियो को लेकर मंत्री शिरसाट पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर बैग में कपड़े थे तो दिखाएं। साथ ही उन्होंने इस मामले में सीएम फडणवीस की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार चुप क्यों हैं?

Maharashtra Sanjay Raut questions Fadnavis silence on Shiv Sena minister's cash bag video
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक वायरल वीडियो को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल खड़े किए। राउत ने कहा कि शिरसाट का दावा है कि बैग में सिर्फ कपड़े थे, लेकिन यदि ऐसा है तो बैग खोलकर दिखा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो वीडियो में है, वो सभी ने देखा। अगर कपड़े थे तो दिखाने में क्या हर्ज था?

Trending Videos


बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ है, जब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट एक कमरे में बैठे दिख रहे हैं, उनके पास ही एक बैग रखा है। दावा किया जा रहा है कि इस बैग में नोटों की गड्डियों जैसा कुछ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बहादुरी की मिसाल: किडनैपिंग की कोशिश कर रहे ऑटो चालक की गर्दन पर 16 साल की लड़की ने घोपा कंपास, बचाई जान

राउत ने फडणवीस पर उठाए सवाल
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत में अलग तरह की गर्माहट देखने को मिल रही है। राउत ने मुख्यमंत्री फडणवीस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) ने सरकार को मजाक बना दिया है और मुख्यमंत्री इस पर चुप हैं। क्या ये सरकार को चलाने का तरीका है?

इसके साथ ही राउत ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर भी हमला बोला। हाल ही में गायकवाड़ पर मुंबई के विधायक हॉस्टल की कैंटीन के कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगा था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। राउत ने कहा कि यह साधारण मामला नहीं, हत्या के प्रयास जैसा है। सरकार ऐसे अपराधियों को क्यों बचा रही है?

ये भी पढ़ें:- AAIB Report: 'दोनों इंजनों का फेल होना गंभीर बात', एएआईबी जांच रिपोर्ट पर बोले पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर

'शिंदे गुट दिल्ली के प्यादे'
इसके अलावा राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के साथ हमारी दुश्मनी अब ऐसी हो गई है कि आमने-सामने बैठना भी मुश्किल है। उन्होंने शिंदे गुट को दिल्ली का प्यादा और महाराष्ट्र का दुश्मन कहा।

महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक 2024 पर भी साधा निशाना 
अंत में राउत ने राज्य विधान परिषद में पास हुए महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक 2024 को लोकतंत्र विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून आदिवासी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उन लोगों से डर लगता है जो आदिवासियों के लिए लड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed