सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sharad Pawar in hospital after infection health suddenly deteriorated Health updates in hindi

Sharad Pawar: शरद पवार की तबीयत अब स्थिर, सीने में जकड़न के चलते पुणे के अस्पताल में हुए थे भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अब बेहतर है। उन्हें दिन में अचानक बारामती से पुणे के एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया था ।डॉक्टरों उनकी स्थिति का निरीक्षण और जरूरी मेडिकल जांच कीं। डॉक्टरों ने बताया कि पवार के छाती में संक्रमण पाया गया। 

Maharashtra Sharad Pawar in hospital after infection health suddenly deteriorated Health updates in hindi
शरद पवार (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (सीपी) प्रमुख नेता शरद पवार की सेहत में अब पहले से सुधार है। सीने में जकड़न की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और सभी वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पवार की सेहत पर जानकारी देते हुए इलाज कर रहे डॉक्टर अभिजीत लोढ़ा ने बताया कि आवश्यक जांच कर ली गई है और इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा सीने में कुछ कंजेशन पाया गया है। सभी जरूरी जांचें कराई गई हैं और उसके अनुसार उपचार शुरू किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद इलाज में जरूरत के मुताबिक बदलाव किया जाएगा। फिलहाल उन्हें निजी कमरे में रखा गया है और ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर समेत सभी जरूरी मानक सामान्य हैं। इससे पहले दिन में शरद पवार को खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उस वक्त वे बारामती में मौजूद थे। उनके कार्यालय की ओर से भी पुष्टि की गई थी कि उन्हें श्वसन संबंधी परेशानी महसूस हो रही थी।

बता दें कि शरद पवार महाराष्ट्र और भारत की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक भी रहे। पवार ने महाराष्ट्र में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति की है और कई बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में एनसीपी ने राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है और वे कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन सरकारों का अहम हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा ने लहराया परचम, एनसीपी ने चौंकाया

शरद पवार के भतीजे ने दी जानकारी
एनसीपी प्रमुख के भतीजे श्रीनिवास पवार ने बताया कि पवार को रात से लगातार खांसी हो रही थी और उन्हें सीने में भी जकड़न महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पवार के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सादनंद सुले भी अस्पताल पहुंचे। पवार की अस्पताल में कई मेडिकल जांच करवाई गई।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का डॉक्टर की जमानत रद्द करने से इनकार, इलाज के दौरान दो मरीजों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि पिछले महीने एनसीपी को बड़ा झटका लगा था, जब पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed