सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra trekker Ketan death Pune Police arrest fiancée and lover deadbody found from gorge probe continue

पुणे ट्रेकर मौत मामला: पुलिस बोली- मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में धकेला, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

पीटीआई / एएनआई, पुणे। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 23 Jun 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मेघालय में मध्य प्रदेश की युवती सोनम रघुवंशी ने जिस तरह से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी, वैसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। पुणे में हुई ट्रैकर (पर्वतारोही) की मौत के इस मामले में पुलिस ने कहा है कि रियल एस्टेट से जुड़े केतन की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 18 जून को उसे खाई में धकेल दिया। हत्या के करीब पांच दिन के बाद दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला... 

Maharashtra trekker Ketan death Pune Police arrest fiancée and lover deadbody found from gorge probe continue
केतन की मौत मामले में पुणे पुलिस ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले रियल एस्टेट फर्म के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुणे पुलिस ने मंगलवार को उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उन पर केतन को पुणे के लोहागढ़ किले से गहरी खाई में धकेलने का आरोप है। पहले इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में हत्या की साजिश सामने आई है।



यह घटना 18 जून को हुई थी। गहुंजे, पुणे जिले के निवासी 26 वर्षीय केतन का शव किले के पास एक खाई में मिला था। पुलिस ने पहले बताया था कि केतन अपनी मंगेतर सिया और दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर थे। तस्वीरें लेते समय वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। मंगेतर सिया गोयल ने तुरंत इसकी जानकारी लोनावाला ग्रामीण पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि किले में सैर के दौरान केतन फिसलकर खाई में गिर गए थे। इसके बाद आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। केतन की शादी इसी साल सिया गोयल से होनी थी। परिवारों ने उदयपुर, राजस्थान में एक महल बुक कर भव्य शादी की तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह और जांच के दायरे पर एसपी ने क्या बताया?
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि मौत के हालात संदिग्ध लग रहे थे। इसी कारण पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। हमारी टीमों ने वित्तीय विवादों और व्यक्तिगत संबंधों सहित कई पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम जानकारी मिली। सिया गोयल का कोंढवा, पुणे निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ संबंध था। जांच में पता चला कि सिया गोयल, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। 
विज्ञापन


त्या की साजिश कैसे रची गई?
पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने केतन को खत्म करने की साजिश रची। योजना के तहत, सिया, केतन को सैर के बहाने लोहागढ़ किले ले गई। चेतन को बाद में उसी स्थान पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकेल दिया, इससे उनकी मौत हो गई। संदेह के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन बाबूलाल चौधरी को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कैसे होगी?
पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि केतन, चेतन और सिया के रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसलिए दोनों ने मिलकर केतन को खत्म करने की योजना बनाई। चेतन की पूछताछ के आधार पर सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई। लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है ताकि घटनाओं का सटीक क्रम स्थापित किया जा सके। फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed