पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates of 27 June: Maharashtra News, Shivsena UBT, Politics, Mumbai, Crime news in Hindi

Maharashtra: सड़क हादसे में भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल घायल; बीड में जन्मदिन बहाने नाबालिग से दुष्कर्म

Sat, 27 Jun 2026 03:22 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Pavan Updated Sat, 27 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates of 27 June: Maharashtra News, Shivsena UBT, Politics, Mumbai, Crime news in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के सांगली जिले में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल बाल-बाल बच गए। रत्नागिरी-नागपुर हाईवे की सर्विस रोड पर एक बाइक सवार ने अचानक यू-टर्न ले लिया, उसे बचाने के प्रयास में विधायक की कार से बाइक टकरा गई। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, सांगली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गाडगिल को मामूली चोट आई है, जबकि घायल बाइक सवार को मिराज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक से लौट रहे विधायक को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

 

बीड में जन्मदिन बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी कोचिंग क्लास का दोस्त गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बीड शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के बहाने नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और आरोपी, जिसकी पहचान हरिभाऊ सानप के रूप में हुई है, दोनों बीड शहर में एक ही कोचिंग क्लास में पढ़ते थे। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी जो वक्त के साथ दोस्ती में बदल गई। इस मामले की शिकायत के बाद शिवाजीनगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर हमले में भाजपा पार्षद-सहयोगी को जेल
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोंदिया नगर परिषद पार्षद शिव शर्मा और उनके सहयोगी राहुल श्रीवास को पांच साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 50,000-50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों आरोपी 2016 में एक प्रेस वार्ता में पूर्व कांग्रेस विधायक गोपालदास अग्रवाल के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी पाए गए। 

 

फर्जी आधार कार्ड से बेच दी खेत की जमीन, दो आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अकोला में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कृषि भूमि बेचने के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिवशंकर परिहार ने असली मालिक अरविंद डेठे बनकर फर्जी आधार कार्ड पेश किया और गोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर जमीन का सौदा किया। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट मेल नहीं खाने के बावजूद प्रक्रिया पूरी कर दी गई। खरीदार को शक होने पर उसने असली मालिक से संपर्क किया, जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

खड़ी कार के अंदर एयरबैग खुलने से युवक की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना में खड़ी कार के अंदर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को काशीमीरा इलाके में हुई। मृतक कारों के कारोबार से जुड़ा था और घटना के समय वह करीब 15 साल पुरानी एक कार के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक कार का एयरबैग खुल गया।

एयरबैग खुलने से हुए लगे झटके के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार करीब 15 वर्ष पुरानी थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उसका फिटनेस प्रमाणपत्र वैध था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

शिवसेना UBT में फिर बगावत के संकेत, शिंदे से मिले 14 विधायक; फर्जी आधार कार्ड से बेची खेत की जमीन
जून 2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों को तोड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह प्रयास सफल होने के बाद अब शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर-3 शुरू किया है। शिवसेना के नेता और जल संरक्षण व स्वास्थ्य मंत्री स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने ऑपरेशन-3 शुरू होने का संकेत दिया है। पाटिल ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 14 से अधिक विधायक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। इस बीच, चर्चा यह भी है कि इन 14 विधायकों के गुपचुप तरीके से शिंदे से मुलाकात की है। गुलाबराव पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे के कई विधायक हमारे साथ जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे अधिक नहीं बोलते, लेकिन जिस दिन अपनी दाढ़ी सहलाएंगे उसी दिन यह ऑपरेशन भी सफल हो जाएगा। इसे लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में भी हलचल देखी जा रही है। 22 जून को एमवीए विधायकों की बैठक में 23 सदस्य गैरहाजिर रहे थे। एमवीए के विधानसभा और विधान परिषद में कुल 60 विधायक हैं जिसमें से 37 लोग ही इस बैठक में पहुंचे थे। इसलिए गुलाब राव पाटिल के दावे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई के अंधेरी में खुला नाला बना काल, गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार दोपहर को एक खुला नाला एक युवक के लिए काल बन गया। 24 साल का एक युवक चलते-चलते अचानक इस खुले नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला।

हादसा जूहू के जेवीडीपी स्कीम इलाके में वी पी मार्ग के पास करीब दोपहर 12 बजे हुआ। नाले से निकालने के बाद युवक को तुरंत एक प्राइवेट एम्बुलेंस के जरिए नगर निगम के कूपर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय निहाल नाज़िम मिर्जा के रूप में हुई है।

 

2018 के सड़क हादसे का फैसला, पीड़ित परिवार को मिलेगा ₹1.09 करोड़ का मुआवजा
मुंबई की एक मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने साल 2018 में बिहार में हुए एक भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए परिवार के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हादसे में गंभीर रूप से दिव्यांग हुए दो मासूम बच्चों और उनके परिवार को करीब 1.09 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस हादसे में एक दो साल के मासूम बच्चे का घुटना नीचे से काटना पड़ा था, वहीं उसकी पांच साल की बहन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। कोर्ट ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मुआवजे की राशि को उनके बालिग होने तक बैंक में एफडी कराने का निर्देश दिया है।

यह एक्सीडेंट छह दिसंबर 2018 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था, जब मुंबई का यह परिवार मोटरसाइकिल से जा रहा था और एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्चों की मां का दायां हाथ काटना पड़ा था, जिससे वह 88% दिव्यांग हो गईं, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे उनके चाचा को भी 46% दिव्यांगता आई थी। बीमा कंपनी ने दलील दी थी कि बाइक पर चार लोग सवार थे, इसलिए गलती उनकी थी। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि दो सह-सवार छोटे बच्चे थे और गलती पूरी तरह ट्रक ड्राइवर की थी। कोर्ट ने ट्रक मालिक और बीमा कंपनी को मिलकर यह मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed