सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra zila parishad election results bjp leads with shiv sena ncp cm fadnavis

Maharashtra: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा ने लहराया परचम, एनसीपी ने चौंकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में आज जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। नगर निगम चुनाव की तरह यहां भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। भजापा के साथ उसकी सहयोगी पार्टियों शिवसेना और एनसीपी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। 

maharashtra zila parishad election results bjp leads with shiv sena ncp cm fadnavis
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत चुनाव में भी जोरदार प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र में बीती 8 फरवरी को जिला परिषद की 731 सीटों और 1462 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। आज उनके नतीजे आ रहे हैं। अभी तक सामने आए नतीजों में भाजपा ने जिला परिषद की 145 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा के साथ ही सहयोगी दल शिवसेना ने 85 और अजित पवार की एनसीपी ने 80 सीटों पर बढ़त बना ली है। 
Trending Videos


जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन जारी
  • भाजपा ने सांगली, सतारा और पनवेल में बढ़त बनाई है। वहीं एनसीपी ने चौंकाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने गढ़ बारामती में अन्य पार्टियों से काफी आगे है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बीते दिनों विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी को सहानुभूति की लहर का फायदा मिलता दिख रहा है।  
  • पहले जिला परिषद और पंचायत चुनाव 5 फरवरी को होने थे, लेकिन अजित पवार के निधन के बाद इन्हें 8 फरवरी तक टाल दिया गया था। 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोल्हापुर जिला परिषद की 15 सीटों पर एनसीपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और भाजपा 13-13 सीटों पर आगे हैं। धाराशिव जिला परिषद की 12 सीटों पर शिवसेना आगे हैं। भाजपा यहां 10 सीटों पर आगे है। शिवसेना यूबीटी यहां पांच सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी और कांग्रेस यहां चार सीटों पर आगे हैं।
  • लातूर जिले में भाजपा 16 सीटों पर आगे है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस है, जो 15 सीटों पर आगे है। एनसीपी यहां 10 सीटों पर और शिवसेना दो सीटों पर आगे हैं। 
  • परभनी जिला परिषद चुनाव में भाजपा, शिवसेना ने अहम सीटों पर जीत दर्ज की है। सांगली जिले में भाजपा 16 सीटों पर आगे है और यहां भाजपा समर्थकों ने जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी है। 
ये भी पढ़ें- Bengal SIR: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीएम ने चुनाव आयोग पर लगाए हैं गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed