{"_id":"6a3d2dee5341deaede0347fc","slug":"major-accident-averted-ahmedabad-airport-air-india-indigo-aircraft-came-face-to-face-dgca-start-investigation-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:03 PM IST
सार
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान निर्धारित मोड़ लेने के बजाय टैक्सीवे पर आगे बढ़ गया, जहां एक अन्य विमान पहले से मौजूद था। दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया और बड़ी घटना टल गई। मामला सामने आने के बाद डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार 24 जून 2026 को एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए सभी की चिंता बढ़ा दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक ही रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आमने-सामने आ गए। हालांकि समय रहते दोनों विमानों को रोक लिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मामला अब जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा था एयर इंडिया का विमान
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, एयर इंडिया का A320 विमान VT-TQV मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा था और AI2493 फ्लाइट के तौर पर रनवे 23 पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे C से रनवे खाली करने और फिर टैक्सीवे P तथा टैक्सीवे G के रास्ते इंटरनेशनल एप्रन तक जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इंटरनेशनल एप्रन की ओर जाने के लिए टैक्सीवे G पर दाहिनी तरफ मुड़ने के बजाय विमान टैक्सीवे P पर ही आगे बढ़ता रहा। जैसे ही क्रू को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत विमान को टैक्सीवे P पर रोक दिया।
विज्ञापन
उड़ान भरने के लिए तैयार था इंडिगो का विमान
इसी दौरान इंडिगो का A320 विमान VT-IST, जो अहमदाबाद से मुंबई के लिए 6E-5160 फ्लाइट संचालित कर रहा था, उड़ान भरने की तैयारी में उसी टैक्सीवे P पर आगे बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए इंडिगो के विमान को भी वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन
टो करके पार्किंग स्टैंड तक लाया गया एयर इंडिया का विमान
DGCA ने स्पष्ट किया है कि दोनों विमानों के बीच पर्याप्त दूरी थी और टक्कर जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। एहतियात के तौर पर एयर इंडिया के विमान को बाद में खींचकर (टो करके) उसके पार्किंग स्टैंड तक पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें: बारिश के बीच BMC ने मैदान में उतारे 7,000 कर्मी; एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
डीजीसीए ने शुरू की मामले जांच
हालांकि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, फिर भी इसे गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एयर इंडिया का विमान निर्धारित मार्ग से आगे क्यों बढ़ा और इस दौरान किस स्तर पर चूक हुई।