सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah terms 1975 emergency dark chapter on samvidhan hatya diwas

'आपातकाल इतिहास का काला अध्याय': अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- कुचली गई संविधान की आत्मा

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 07:06 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर संविधान की आत्मा और प्रेस की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है। 'संविधान हत्या दिवस' के मौके पर उन्होंने लोकतंत्र के योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस दिन को याद रखने से भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
 

विज्ञापन
amit shah terms 1975 emergency dark chapter on samvidhan hatya diwas
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश के इतिहास में आपातकाल को एक 'काला अध्याय' करार दिया। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह ने कहा कि उस दौरान कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


मोदी सरकार की ओर से घोषित 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह संदेश साझा किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे अंधकारमय दौर था।
विज्ञापन


सत्ता के अहंकार में अधिकारों का हनन: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का वह काला अध्याय है, जब इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के अहंकार और लालच में आकर देश के नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि इस दौरान न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को छीना गया, बल्कि संविधान की मूल भावना को भी नष्ट करने की पूरी कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि उस समय के शासकों के लिए देश के लोकतांत्रिक मूल्य उनकी व्यक्तिगत सत्ता की भूख के सामने बेहद बौने साबित हो गए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी भाजपा की नई टीम का एलान: राजनाथ सिंह के बेटे को मिला ये पद, पूजा पाल बनाई गईं उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट

लोकतंत्र के रक्षकों को शाह ने दी श्रद्धांजलि
इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने आपातकाल का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने कहा, 'संविधान हत्या दिवस के अवसर पर मैं लोकतंत्र के उन सभी योद्धाओं को अपनी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आपातकाल के क्रूर शासन के खिलाफ एक लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी।'

अमित शाह ने आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले और यातनाएं सहने वाले सत्याग्रहियों के साहस की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के संघर्ष के कारण ही देश में दोबारा लोकतंत्र की बहाली संभव हो सकी थी।


यादों में जिंदा रहेगा इतिहास का यह काला दौर
अमित शाह ने मोदी सरकार की ओर से 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का एकमात्र मकसद देश की आने वाली पीढ़ियों की स्मृति में इस काले अध्याय को जिंदा रखना है।

गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इतिहास की यह सीख आने वाले समय में देश के लोकतंत्र को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने से यह सुनिश्चित होगा कि कांग्रेस पार्टी या कोई भी अन्य दल भविष्य में कभी भी भारत के लोकतंत्र और पवित्र संविधान पर इस तरह का हिंसक हमला करने का दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed