सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee alleges deliberate power cuts CCTV shutdowns blames BJP hours before West Bengal counting

Bengal: 'जानबूझकर हो रही बिजली कटौती, बंद किए जा रहे CCTV', मतगणना से पहले CM ममता ने BJP पर जड़े आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 04 May 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इन नतीजों के सामने आने से कुछ घंटे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में दावा किया कि भाजपा के इशारे पर कई इलाकों में जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी कर स्ट्रांग रूम में वाहनों की आवाजाही हो रही है।

Mamata Banerjee alleges deliberate power cuts CCTV shutdowns blames BJP hours before West Bengal counting
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानबूझकर बिजली कटौती किए जाने और सीसीटीवी बंद किए जाने के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos


ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रातभर जागने की अपील करने के साथ स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे विभिन्न स्थानों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज, भवानीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता

कई इलाकों में हो रही बिजली कटौती : ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने पोस्ट में आगे कहा, ''हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और वाहनों का आवागमन स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर हो रहा है।''

टीएमसी ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी करने के आरोप
उन्होंने कहा, ''मैं अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं: जिस प्रकार मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए रात भर जाग रही हूं, आप भी रात भर जागकर स्ट्रांग रूम में जनता के वोटों की रक्षा करें। अगर कोई कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें। तुरंत शिकायत दर्ज करें और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।''

ये भी पढ़ें: Assam: असम में काउंटिंग से पहले BJP एक्टिव, मतगणना से पहले CM सरमा ने की समीक्षा बैठक; जानें क्या है तैयारी

पश्चिम बंगाल की 283 विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। राज्य भर में बने मतगणना केंद्रों पर आज आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed