फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man inspired by Sri Lana bombing mastermind and Plotted Suicide Attack In Kerala

श्रीलंका की तरह भारत में भी हमले की फिराक में था केरल से गिरफ्तार आईएस का संदिग्ध

Tue, 30 Apr 2019 12:51 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Man inspired by Sri Lana bombing mastermind and Plotted Suicide Attack In Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

केरल में कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रीलंका में हमला करने वाले मास्टरमाइंड से प्रेरित था।


loader

केरल में कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रीलंका में हमला करने वाले मास्टरमाइंड से प्रेरित था।

संदिग्ध रियास ए (29), जिसे रियास अबुबकर और अबु दुजाना भी कहा जाता है, को मंगलवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया। उसने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रेरित था।

बता दें श्रीलंका में 21 अप्रैल को कई बम धमाके हुए थे, जिनमें से अधिकतर आत्मघाती थे। इन हमलों में करीब 250 लोगों की मौत हो गई। एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "आरोपी रियास हाशिम और जाकिर नाइक के भाषण के वीडियो का बीते एक साल से अनुसरण कर रहा था।"

अधिकारी ने बताया कि रियास केरल में आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा था। जहरान हाशिम नेशनल तौहीद जमात का सदस्य है। माना जा रहा है कि श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों को उसी ने अंजाम दिया था। 

रियास ने पूछताछ में ये भी कबूला है कि वह काफी लंबे समय से लापता चल रहे अन्य आरोपी अब्दुल राशिद अबदुल्ला के संपर्क में भी था। वह उसकी ऑडियो क्लिप्स को फॉलो करता था। जिनमें से एक को उसने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जिसमें आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए दूसरों को उकसाया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed