सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   manipur violence government preparation to contain militant like naxalite crpf given responsibility

Manipur: नक्सलियों की तर्ज पर मणिपुर में उग्रवादियों की घेराबंदी की तैयारी, CRPF को मिल सकती है जिम्मेदारी

Jitendra Bhardwaj Jitendra Bhardwaj
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर में हिंसा को लंबा समय बीत गया है, लेकिन अभी भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सके हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने नक्सलियों की तर्ज पर मणिपुर के उग्रवादियों को घेरने की योजना बनाई है। 

manipur violence government preparation to contain militant like naxalite crpf given responsibility
इंफाल घाटी में सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

माओवाद प्रभावित राज्यों की तर्ज पर अब मणिपुर में भी उग्रवादी समूहों की घेराबंदी की तैयारी हो रही है। इसके लिए राज्य में तैनात सुरक्षा बल बढ़ाए जाएंगे। सीआरपीएफ को कई बड़े मोर्चों की जिम्मेदारी मिल सकती है। बीएसएफ और असम राइफल के दस्ते सेना के साथ नई भूमिका में दिख सकते हैं।
Trending Videos


मणिपुर में मौजूद सेना, सीएपीएफ, असम राइफल और पुलिस के बीच समन्वय को बेहतर बनाने व संयुक्त ऑपरेशनों को प्रभावी बनाने की दिशा में नई योजना के तहत काम होगा। म्यांमार से लगते सीमा क्षेत्र में घुसपैठियों पर नकेल कसी जाएगी। ड्रग माफिया पर भी प्रहार होगा। मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में 300 से अधिक बुलेटप्रूफ बख्तरबंद गाड़ियां तैनात होंगी। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से सीआरपीएफ की कंपनियों को मणिपुर में तैनात किया जाएगा। इसमें सीआरपीएफ की जंगल वॉरफेयर के लिए प्रशिक्षित कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) की यूनिटों को भी मणिपुर में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दूरी पर एफओबी स्थापित करने की योजना
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तरह मणिपुर में कम दूरी पर फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित करने की योजना है। वहां उग्रवादी समूहों की दोतरफा घेराबंदी होगी। एक सीमा क्षेत्र से उग्रवादियों की आपूर्ति शृंखला खत्म की जाएगी। दूसरा आंतरिक क्षेत्रों में एफओबी के जरिये सुरक्षा बल, उग्रवादियों की कमर तोड़ेंगे।

सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा बलों की नई रणनीति इस तरह से तैयार की जा रही कि उग्रवादियों को कहीं छिपने की जगह न मिल सके। भारत-म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलेगा। सेना और बीएसएफ सीमा क्षेत्र में मोर्चा संभालेगी। सीआरपीएफ, कोबरा, असम राइफल और स्थानीय पुलिस, मणिपुर के भीतरी इलाकों में उग्रवादी समूहों को सरेंडर करने के लिए मजबूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed