{"_id":"6a85527fad42bdbc1a0dff48","slug":"many-dead-and-many-hospitalised-after-consuming-spurious-liquor-in-gujarat-s-bhavnagar-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती; हिरासत में लिए गए चार तस्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती; हिरासत में लिए गए चार तस्कर
Wed, 19 Aug 2026 12:21 PM IST
Pavan
पीटीआई, भावनगर
पीटीआई, भावनगर
Published by: Pavan
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:21 PM IST
सार
गुजरात के भावनगर में नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों के अनुसार, लोगों ने आईएमएफएल ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी। मामले में चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि, गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
गुजरात में जहरीली शराब का कहर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी प्रभावित लोगों ने एक आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी।
यह भी पढ़ें- 'दलित हूं, इसलिए निशाना बना रहे': इस्तीफे की मांग पर कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र का पलटवार; क्या है मामला?
नकली बोतलों में भरी थी शराब
भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नकली बोतलों में भरी शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 19 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि गुजरात ‘ड्राई स्टेट’ है। राज्य में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)