सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many killed and several injured in multiple-vehicle crash in Maharashtra s Dhule

Maharashtra: पहले भिड़े ट्रक, फिर आकर टकराई बस; महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, 26 घायल

आईएएनएस, धुले Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 25 May 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के धुले जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य को और तेज कराया।

many killed and several injured in multiple-vehicle crash in Maharashtra s Dhule
महाराष्ट्र के धुले में सड़क हादसा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र के धुले जिले में सोमवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा धुले के लालिंग घाट में हुआ। इस दुर्घटना में करीब 26 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर एक ट्रक से हुई। शुरुआती हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नासिक टीसीएस उत्पीड़न मामला: एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल को समन जारी, निदा खान की मदद करने का आरोप

विज्ञापन
Trending Videos

बस की टक्कर से टोल कर्मी की मौत
अधिकारियों ने बताया कि दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि राहत कार्य में जुटे एक टोल कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा, "इस दर्दनाक हादसे में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं।"

सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में बंगाल CM: 2021 चुनाव में हुई हिंसा का भी हिसाब लेंगे शुभेंदु, कहा- हर हमले की कराएंगे जांच

रायगढ़ में आठ लोगों की मौत
इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक अलग हादसे में एक एसयूवी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। अब तक राहत दल ने दो शव बरामद किए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी शवों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed