सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Many States prepare earmark hospitals exclusively for coronavirus patients in India

कर्नाटक से उत्तराखंड तक: कोरोना से संक्रमितों के लिए राज्यों ने तैयार किए विशेष अस्पताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 24 Mar 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Many States prepare earmark hospitals exclusively for coronavirus patients in India
Coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्यों ने भी कमर कस ली है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड का निर्माण कराया है।

Trending Videos


बंगलूरू में विक्टोरिया अस्पताल और मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित सेवन हिल्स अस्पताल को कोरोना से संक्रमित रोगियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में सरकार ने सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में जिनमें 100 से ज्यादा बेड हैं उनमें 25 फीसदी बेड को कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्नाटक सरकार द्वारा संचालित 120 साल पुराने विक्टोरिया अस्पताल को राज्य में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए पहला विशेष अस्पताल के रूप में नामित किया गया है। मुंबई में नगर निगम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाले एचएन रिलायंस अस्पताल के साथ करार कर सेवन हिल्स अस्पताल में 100 बेड वाले के आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया है। बता दें कि इस अस्पताल के बाकी हिस्सों में पहले से कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीज भर्ती हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाले एचएन रिलायंस अस्पताल ने एक बयान में कहा है कि यह भारत का पहला ऐसा केंद्र है जो पूरी तरह से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित है। इस अस्पताल में एक विशेष प्रकार का कक्ष बनाया गया है जो संक्रमण को फैलने से रोकने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed