गोवा के वास्को में भीषण आग: कार एक्सेसरीज की दुकान खाक, 150 से अधिक दुकानदार प्रभावित; CM ने मदद का दिया भरोसा
गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों को सरकारी सहायता का भरोसा दिया।
विस्तार
गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास स्थित ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आग बुझाने और प्रभावित लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
#WATCH | Vasco, Goa: A massive fire broke out at the Autopolis car accessories shop near Tilak Maidan, gutting the shop. Fire tenders rushed to the spot to bring the blaze under control. Chief Minister Pramod Sawant reached the spot to take stock of the situation. (28.10) https://t.co/5Qzf9HYCIj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 28, 2026
150 से ज्यादा दुकानदारों पर असर की आशंका
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली, जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला काम कर रहा है। हादसे में काफी नुकसान हुआ है।
सावंत के मुताबिक, यहां लगने वाले रविवार बाजार में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे। इसके अलावा इलाके में स्थायी दुकानें भी हैं। आग से प्रभावित कारोबारियों की स्थिति को देखते हुए सरकार हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेगी।
#WATCH | Vasco, Goa: Chief Minister Pramod Sawant said, "I learned about it at 11 o'clock and came here myself...the entire administrative staff is working to bring the fire under control. It has caused significant damage. More than 150 vendors used to set up their stalls in this Sunday market, and there are shops here as well. We will ensure that the government provides them with as much support as possible." (28.10)
— ANI (@ANI) October 28, 2026
मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित दुकानदारों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग पर काबू पाना और स्थिति को संभालना है। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।