{"_id":"638f53a8bc3c13516e333f13","slug":"mcd-result-from-badarpur-rohni-to-karaval-nagar-how-many-wards-will-bjp-win-in-the-assembly-of-eight-bjp-mla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Election: अपना क्षेत्र नहीं बचा पाए बिधूड़ी, जानें BJP के अन्य विधायकों के क्षेत्रीय वार्ड के नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Election: अपना क्षेत्र नहीं बचा पाए बिधूड़ी, जानें BJP के अन्य विधायकों के क्षेत्रीय वार्ड के नतीजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:06 PM IST
सार
दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election Result) के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को एमसीडी में जीत मिली है। मतलब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और अब मेयर भी आप का ही होगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका मिला है। पिछले 15 साल की सत्ता भाजपा के हाथों से छिन गई।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों के वार्ड के नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कई भाजपा नेताओं के क्षेत्र में सेंधमारी की है। सबसे बड़ा झटका नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को लगा है। इनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली पांच में से चार वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, भाजपा के अन्य विधायकों के क्षेत्र में स्थिति ठीक रही है।
Trending Videos
रामवीर सिंह बिधूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
1. रामवीर सिंह बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा
रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वो 2020 दिल्ली की बदरपुर सीट से जीते थे। बिधूड़ी के विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड हैं बदरपुर (वार्ड-180), मोलड़बंद (वार्ड-181), मीठापुर ( वार्ड-182), हरीनगर एक्सटेंशन (वार्ड-183) एवं जैतपुर (वार्ड-184)। महिलाओं के लिए सुरक्षित बदरपुर (वार्ड-180) से भाजपा से वीना, आप से मंजू देवी एवं कांग्रेस से रेनू चौधरी मैदान में थे। मोलड़बंद (वार्ड-181) से भाजपा से गगन कसाना, आप से हेमचंद गोयल एवं कांग्रेस से राजवीर शर्मा मैदान में थे। मीठापुर ( वार्ड-182) सीट पर भाजपा से गुड्डी देवी, आप से रीता एवं कांग्रेस से अमीरी देवी मैदान में हैं। हरिनगर एक्सटेंशन से भाजपा से मिथलेश कुमार, आप से निखिल चपराना एवं कांग्रेस से राजेंदर चुनाव लड़ रहे हैं। जैतपुर (वार्ड-184) से भाजपा से रचना मिश्रा, आप से हेमा एवं कांग्रेस से सना फातिमा मैदान में थे।

| वार्ड | जीत |
| वार्ड-180 | आप |
| वार्ड-181 | आप |
| वार्ड-182 | भाजपा |
| वार्ड-183 | आप |
| वार्ड-184 | आप |
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
2. विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक- रोहिणी
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। विजेंद्र दिल्ली के उन दो भाजपा विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड रोहिणी-F (वार्ड-52), रोहिणी-E (वार्ड-53) एवं रोहिणी-D (वार्ड-54) हैं।

| रोहिणी-F (वार्ड-52) | भाजपा |
| रोहिणी-E (वार्ड-53) | भाजपा |
| रोहिणी-D (वार्ड-54) | भाजपा |
मोहन सिंह बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
3. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा विधायक- करावल नगर
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की करावल नगर से भाजपा के विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को आठ हजार वोटों से हराया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड श्री राम कालोनी (वार्ड-246), सादतपुर (वार्ड-247), करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248), सोनिया विहार (वार्ड-249) एवं सभापुर (वार्ड-250) हैं।

| श्री राम कालोनी (वार्ड-246) | आप |
| सादतपुर (वार्ड-247) | भाजपा |
| करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248) | भाजपा |
| सोनिया विहार (वार्ड-249) | भाजपा |
| सभापुर (वार्ड-250) | भाजपा |
विज्ञापन
अजय महावर
- फोटो : अमर उजाला
4. अजय महावर, भाजपा विधायक- घोंडा
अजय महावर दिल्ली से भाजपा के आठ विधायकों में से एक हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में वह घोंडा विधानसभा सीट से विजयी हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने आप के श्रीदत्त शर्मा को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। महावर के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड ब्रह्मपुरी (वार्ड-229), भजनपुरा (वार्ड-230), घोंडा (वार्ड-231) और यमुना विहार (वार्ड-232) आते हैं।

| ब्रह्मपुरी (वार्ड-229) | आप |
| भजनपुरा (वार्ड-230) | आप |
| घोंडा (वार्ड-231) | भाजपा |
| यमुना विहार (वार्ड-232) | भाजपा |