सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   meghalaya garo hills violence bjp ravishankar prasad claims bangladeshi intruders marriage election

मेघालय पर भाजपा का दावा: गारो हिल्स में दंगे जैसा हाल, शादी कर चुनाव में आदिवासी प्रमाणपत्र लगा रहे घुसपैठिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 13 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में दंगों की स्थिति होने का दावा किया और कहा कि कथित बांग्लादेशी घुसपैठिए शादी कर आदिवासी प्रमाणपत्र लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।  
गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान झड़प हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। पढ़िए रिपोर्ट-

meghalaya garo hills violence bjp ravishankar prasad claims bangladeshi intruders marriage election
रविशंकर प्रसाद, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में इन दिनों दंगे की स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि कथित घुसपैठिए बंगाल और झारखंड की तर्ज पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
Trending Videos


रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, मेघालय में गारो हिल्स क्षेत्र में इन दिनों काफी हंगामा और दंगे की स्थिति है। बांग्लादेशी घुसपैठिए वहां बड़ी संख्या में आए हैं। गारो जिला परिषद एक स्वायत्त निकाय है और भारत के संविधान के तहत उसे प्रशासन का अधिकार प्राप्त है। उसका चुनाव होता है और प्रमाणित आदिवासी ही चुनाव लड़ते हैं। बंगाल और झारखंड के तर्ज पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों ने नया तरीका अपनाया है। ये स्थायी आदिवासी बेटियों से शादी कर लेते हैं और बाद में तलाक लेकर अलग हो जाते हैं और उस आधार पर प्रमाण पत्र लेकर चुनाव लड़ने आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक, SC-ST-OBC समुदायों को लुभाने के लिए किया बड़ा एलान

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ये पूरा जो मामला बढ़ा, उसका कारण फुलबाड़ी के विधायक हैं, जो अब टीएमसी में हैं। उन्होंने जीएचएडीसी में पारित प्रस्ताव के बावजूद गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषदके लिए 9 मार्च को अपना नामांकन दाखिल किया। वह आदिवासी नहीं हैं, इसलिए इसका विरोध हुआ। उनके लोगों ने हमला किया और दंगे में दो लोग मारे गए। अब स्थिति तनावपूर्ण है। हम मेघालय के गारो हिल्स में गैर-जनजातीय षड्यंत्र के द्वारा जनजातियों का अधिकार छीनने की निंदा करते हैं।

कैसे शुरू हुई हिंसा?
गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर जनजातीय और गैरजनजातीय समुदाय के लोगों के बीच मंगलवार को झड़प हुई थी। इस हिंसा में दो लोगों की मौत हुई। स्थिति को देखते हुए बुधवार को क्षेत्र के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। इसके साथ ही पश्चिम गारो हिल्स और पूर्वी गारो हिल्स जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा को देखते हुए सरकार ने 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव को भी स्थगित कर दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed