सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Messi Tour Organiser Accuses Ex-Bengal Minister, Former DGP of Sabotaging Kolkata Event

मेसी शो में हंगामे का जिम्मेदार कौन?: आयोजक का दावा- VIP भीड़ ने चौपट किया इवेंट; पूर्व मंत्री पर भी लगाए आरोप

पीटीआई, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 19 May 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

क्या मेसी के कोलकाता शो में हुआ हंगामा सिर्फ खराब व्यवस्था का नतीजा था या इसके पीछे सत्ता का दबाव भी काम कर रहा था? आयोजक सतद्रु दत्ता ने पूर्व मंत्री और पूर्व डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाकर पूरे विवाद को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।

Messi Tour Organiser Accuses Ex-Bengal Minister, Former DGP of Sabotaging Kolkata Event
लियोनेल मेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे से जुड़े विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कार्यक्रम के आयोजक सतद्रु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास, पूर्व डीजीपी और तृणमूल कांग्रेस सांसद राजीव कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।



दत्ता ने सोमवार शाम बिधाननगर साउथ थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित मेसी कार्यक्रम के दौरान जानबूझकर अव्यवस्था फैलाई गई और बाद में उन्हें पूरे मामले में बलि का बकरा बना दिया गया। शिकायत में कोलकाता नगर निगम पार्षद जुईन बिस्वास और सूचना एवं संस्कृति विभाग के सचिव शांतनु बसु का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘22 हजार टिकट देने का दबाव बनाया गया’
दत्ता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने उनसे करीब 22 हजार कॉम्प्लिमेंट्री टिकट मांगे थे, जिन्हें बाद में कथित तौर पर ऊंचे दामों पर बेचा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री की ओर से अतिरिक्त 10 हजार पास जारी करने का दबाव बनाया गया ताकि उनके करीबी लोग मेसी के बेहद करीब पहुंच सकें। दत्ता के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बावजूद नियमों का खुला उल्लंघन हुआ और इससे मेसी की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


'मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली'
सतद्रु दत्ता ने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद उन्हें और उनके परिवार को चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा "अगर राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं होता तो शायद मैं कभी यह शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।" गौरतलब है कि यह शिकायत ऐसे समय में सामने आई है, जब भाजपा सरकार के नए खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने ‘मेसी केस’ की दोबारा जांच कराने की घोषणा की है।

20 मिनट में खत्म हुआ मेसी का शो, स्टेडियम में मचा था बवाल
दरअसल, 13 दिसंबर 2025 को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन यानी साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित 'GOAT इंडिया टूर- कोलकाता एडिशन' कार्यक्रम में मेसी ने केवल 20-22 मिनट तक मैदान में मौजूदगी दर्ज कराई थी। कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी और अन्य लोगों की भारी भीड़ मैदान तक पहुंच गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई। आरोप है कि मेसी और उनकी सुरक्षा टीम खुद को असहज महसूस करने लगी थी। नाराज दर्शकों ने कार्यक्रम छोटा होने और ठीक से मेसी को नहीं देख पाने के कारण स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। कई लोगों ने मैदान में घुसने की भी कोशिश की थी।

मेसी के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान अरूप बिस्वास ने मेसी के बेहद करीब जाकर तस्वीरें खिंचवाने और बातचीत करने की कोशिश की, जिससे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और उनकी सुरक्षा टीम असहज हो गई। दत्ता ने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम के बाद टिकट रिफंड को लेकर जो बयान उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया था, वह उनकी स्वेच्छा से नहीं बल्कि दबाव में जारी कराया गया था।

50-50 करोड़ के दो मुकदमे दायर करने की तैयारी
सतद्रु दत्ता ने कहा कि वह पूर्व खेल मंत्री और अन्य आरोपियों के खिलाफ 50-50 करोड़ रुपये के दो सिविल मुकदमे दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें एक हर्जाने और दूसरा मानहानि का मामला होगा। उधर, भाजपा सरकार के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मेसी कार्यक्रम में जिन लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग किया, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed