{"_id":"6a05529ac7a1c645a508f7ef","slug":"milk-price-after-amul-mother-dairy-also-increased-price-of-milk-know-when-new-prices-will-be-applicable-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milk Price Hike: आज से दिल्ली-एनसीआर में दूध हुआ महंगा; अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम; लागत का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Milk Price Hike: आज से दिल्ली-एनसीआर में दूध हुआ महंगा; अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम; लागत का दिया हवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Pavan
Updated Thu, 14 May 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Milk Price Hike In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज से दूध के दाम बढ़ गए हैं। बीते दिन, अमूल के बाद मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मामले में मदर डेयरी के प्रवक्ता का कहना है कि यह बढ़ोतरी पूरी लागत के मुकाबले आंशिक है।
दूध की कीमतों में इजाफा
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमूल इंडिया के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई है। कंपनी ने बताया कि नई दरें 14 मई 2026 यानी आज से प्रभावी हो जाएंगी। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीद की लागत में करीब 6 प्रतिशत की लगातार बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं पर कम असर डालने की कोशिश के बावजूद कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।
यह भी पढ़ें- Milk Price Hike: आम आदमी को झटका; अमूल व मदर डेयरी ने दूध की कीमत ₹2 प्रति लीटर बढ़ाई, जानें दिल्ली का भाव
'पूरी लागत के मुकाबले आंशिक है बढ़ोतरी'
कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी पूरी लागत के मुकाबले आंशिक है और इसका उद्देश्य किसानों के हित तथा उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखना है। प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी अपने दूध बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों और दूध खरीद पर खर्च करती है। इससे किसानों की आजीविका को समर्थन मिलता है और उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि इससे पहले दूध की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2025 में संशोधन किया गया था।
नई कीमतें लागू, कितनी ढीली होगी जेब?
नई कीमतों के अनुसार, बल्क वेंडेड मिल्क (टोकन मिल्क) का दाम 56 रुपए से बढ़ाकर 58 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। फुल क्रीम दूध अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) अब 52 रुपए के बजाय 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रो मिल्क अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
अमूल ने भी बढ़ाए थे दूध के दाम
वहीं, इससे पहले अमूल इंडिया की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया था कि अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल और अन्य प्रमुख वैरिएंट्स पर लागू होगी। अब अमूल ताजा 500 मिली पैक 28 रुपए की जगह 29 रुपए में मिलेगा, जबकि 1 लीटर पैक 55 रुपए से बढ़कर 57 रुपए हो जाएगा। अमूल गाय दूध 500 मिली पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए कर दी गई है। अमूल शक्ति 500 मिली पैक अब 31 रुपए की जगह 32 रुपए में मिलेगा। अमूल टी स्पेशल 1 लीटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है। अमूल गोल्ड 500 मिली पैक अब 34 रुपए की जगह 35 रुपए में मिलेगा। वहीं, अमूल बफेलो मिल्क 500 मिली पैक की कीमत 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए कर दी गई है।
-इनपुट आईएएनएस
Trending Videos