{"_id":"6a059349bc2e38946401b1ce","slug":"departmental-allocation-in-assam-government-four-ministers-given-key-responsibilities-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा: चार मंत्रियों के मिली अहम जिम्मेदारी, 26 मई के बाद होगा कैबिनेट विस्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा: चार मंत्रियों के मिली अहम जिम्मेदारी, 26 मई के बाद होगा कैबिनेट विस्तार
गुवाहाटी, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 14 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नई सरकार के चार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। रमेश्वर तेली को श्रम और चाय जनजाति कल्याण, अजंता नेओग को महिला एवं बाल विकास और पर्यटन, अतुल बोरा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास समेत कई विभाग, जबकि चरण बोरो को परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग मिला है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
असम में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। राजभवन की मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर विभागों की सूची जारी की गई। फिलहाल मंत्रिमंडल के विस्तार तक कई अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखेंगे।
राजनीतिक तौर पर भी इन नियुक्तियों को संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। रमेश्वर तेली चाय जनजाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, अजंता नेओग महिला चेहरा हैं, अतुल बोरा क्षेत्रीय असमिया समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि चरण बोरो बोडो आदिवासी समुदाय से आते हैं।
गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने हालिया विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। हिमंत बिस्व सरमा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Trending Videos
किन्हें मिला विभाग?
मुख्यमंत्री सरमा के साथ शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं। इन चारों नेताओं को अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसे मिला कौन सा विभाग?
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश्वर तेली को श्रम कल्याण, चाय जनजाति और आदिवासी कल्याण व ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- वहीं पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं अजंता नेओग को महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग सौंपा गया है।
- असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, असम समझौता क्रियान्वयन, सीमा संरक्षण एवं विकास और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
- दूसरी ओर, चरण बोरो ने पिछली सरकार की तरह इस बार भी परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग अपने पास बरकरार रखा है।
बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे
सरकार की ओर से कहा गया है कि मंत्रालय के विस्तार तक बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के पास रहेंगे। सरमा ने बुधवार को संकेत दिया था कि विधानसभा के पहले सत्र के 26 मई को समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।राजनीतिक तौर पर भी इन नियुक्तियों को संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। रमेश्वर तेली चाय जनजाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, अजंता नेओग महिला चेहरा हैं, अतुल बोरा क्षेत्रीय असमिया समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि चरण बोरो बोडो आदिवासी समुदाय से आते हैं।
गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने हालिया विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। हिमंत बिस्व सरमा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।