{"_id":"6af6668ac940bd894900c4f5","slug":"misleading-advertisements-and-false-claims-by-coaching-centers-will-now-prove-costly-ccpa-tightens-the-screws-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीपीए: कोचिंग सेंटरों के भ्रामक विज्ञापन और झूठे दावे अब पड़ेंगे भारी, सरकार ने कसा शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीसीपीए: कोचिंग सेंटरों के भ्रामक विज्ञापन और झूठे दावे अब पड़ेंगे भारी, सरकार ने कसा शिकंजा
Fri, 13 Nov 2026 06:53 AM IST
नितिन गौतम
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग संस्थान
- फोटो : एआई
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों द्वारा 100 फीसदी सफलता की झूठी गारंटी और फर्जी आंकड़ों के जरिए विद्यार्थियों को लुभाने का खेल अब आसान नहीं रहेगा। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऐसे गुमराह करने वाले विज्ञापनों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर आने वाली हर शिकायत पर सख्ती बरती जाएगी और जिला प्रशासन के जरिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर कोचिंग संस्थानों के विज्ञापनों की कड़ी जांच और निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर छोटी-बड़ी शिकायत को अब सीधे संबंधित राज्य और जिला प्रशासन के पास कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
अब तक 66 संस्थानों को नोटिस 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
भ्रामक विज्ञापनों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में सीसीपीए अब तक देश भर के 66 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर चुका है। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 संस्थानों पर कुल 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है और उन्हें ऐसे विज्ञापन तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।