सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon arrives: Heavy rains expected in Tamil Nadu, a yellow alert issued in Delhi

मानसून की आहट: तमिलनाडु में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी; क्या गर्मी से मिलेगी निजात?

मुंबई, आईएएनएस Published by: रिया दुबे Updated Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

आईएमडी के अनुसार 4 जून को केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है। तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि दिल्ली में 4-5 जून के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Monsoon arrives: Heavy rains expected in Tamil Nadu, a yellow alert issued in Delhi
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर क्या बताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश में चार महीने लंबे मानसून सीजन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। मानसून की प्रगति के साथ दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

तटीय इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है। वहीं तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोयंबटूर, तिरुनेल्वेली, कन्याकुमारी और इरोड समेत 15 जिलों में 7 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। केरल के दक्षिणी हिस्सों में भी 5 जून तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट लागू है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून केरल पहुंचने के बाद बढ़ेगा आगे

मुंबई स्थित आईएमडी के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और लगभग एक सप्ताह में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। मुंबई में मानसून के पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं। हालांकि इससे पहले ही कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र के सतारा, कोल्हापुर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और अन्य नुकसान की आशंका बनी रहेगी।

क्या रहेगा राजधानी दिल्ली का हाल?

इधर राजधानी दिल्ली में भी मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी आ सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि तेज आंधी के समय यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को दिल्ली में दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो सकता है।

मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed