Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Weather: Big update on monsoon in UP, very little hope of getting relief before this date!
{"_id":"6a1f9f384804eb357d016240","slug":"up-weather-big-update-on-monsoon-in-up-very-little-hope-of-getting-relief-before-this-date-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से पहले राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Weather: यूपी में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से पहले राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 03 Jun 2026 08:57 AM IST
मई के आखिर में यूपी में बदला मौसम का मिजाज अब खत्म होता नजर आ रहा है। नौतपा के दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद जून के शुरुआती दो दिनों में गर्मी से आपको जो राहत मिली, वह अब कम होने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग के संकेत बता रहे हैं कि 3 जून के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी और उमस अपना रंग दिखाने वाली है। ऐसे में लोगों को फिर से तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी और पसीना छुड़ाने वाली उमस का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2 जून को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से लेकर शाम तक ज्यादातर इलाकों में तेज धूप देखने को मिली, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से सटे पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर महसूस हुई। लेकिन यह राहत स्थायी नहीं रही और दिन चढ़ने के साथ ही उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हालांकि अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बेहद कम है। इसके उलट आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।