AFCAT 2025 Merit List: एफकैट-2 की मेरिट जारी, 744 अभ्यर्थी सफल; आलोक और महकप्रीत कौर अव्वल, देखें पूरी लिस्ट
AFCAT 2 2025 Merit List OUT: एफकैट-2 2025 की मेरिट लिस्ट में कुल 744 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। पुरुष वर्ग में आलोक सिंह, जबकि महिला वर्ग में महकप्रीत कौर टॉपर रहीं। एई ब्रांच में पुरुष वर्ग से सौरभ सैनी और महिला वर्ग से सुहानी ने शीर्ष रैंक हासिल की है। एनसीसी स्पेशल एंट्री (पुरुष) में राहुल कुमार और महिला वर्ग में रिद्धि मल्होत्रा शीर्ष रैंक पर हैं। पूरी मेरिट लिस्ट नीचे उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2 2025 Merit List: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। एयर फोर्स अकादमी (AFA) में जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्सों के लिए यह सूची जारी की गई है। जारी मेरिट लिस्ट में कुल 744 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इनमें एफकैट पुरुष वर्ग के 380, महिला वर्ग के 226, एई ब्रांच के 106, एनसीसी स्पेशल एंट्री के 23 और सर्विस एंट्री कमीशन के 9 उम्मीदवार शामिल हैं।
जिन उम्मीदवारों ने एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रैंक देख सकते हैं। हालांकि, मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि चयन पक्का हो गया है। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार
एफकैट पुरुष वर्ग में आलोक सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि महिला वर्ग में महकप्रीत कौर टॉपर रहीं। एई ब्रांच में पुरुष वर्ग से सौरभ सैनी और महिला वर्ग से सुहानी ने शीर्ष रैंक प्राप्त की है। एनसीसी स्पेशल एंट्री (पुरुष) में राहुल कुमार और महिला वर्ग में रिद्धि मल्होत्रा शीर्ष रैंक पर हैं। पूरी मेरिट लिस्ट का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है। वहीं, सर्विस एंट्री कमीशन में प्रदीप कुमार पहले स्थान पर रहे।
एफकैट (पुरुष) टॉप-10 अभ्यर्थी
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002105535 | आलोक सिंह |
| 2 | 2025002101552 | सुखराज सिंह हीरा |
| 3 | 2025002108890 | अथर्व नेने |
| 4 | 2025002106364 | नीरज बिसेन |
| 5 | 2025002106142 | अवनूर सिंह सोही |
| 6 | 2025002112732 | जसनूर सिंह |
| 7 | 2025002102968 | के. बी. श्रीहरि नंपूथिरी |
| 8 | 2025002118716 | अभिषेक पांडेय |
| 9 | 2025002104727 | रुद्राक्ष राजेंद्र दीक्षित |
| 10 | 2025002106745 | सुनील चोपड़ा |
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002116256 | महकप्रीत कौर |
| 2 | 2025002104981 | महिमा शर्मा |
| 3 | 2025002114647 | मेघा सिंह |
| 4 | 2025002102933 | शुभी मिश्रा |
| 5 | 2025002104962 | सुभाश्री एस |
| 6 | 2025002101611 | अल्माज कोमथ बाबूराज |
| 7 | 2025002112144 | साम्या सिंह |
| 8 | 2025002101377 | जान्हवी शर्मा |
| 9 | 2025002119356 | सुरभि |
| 10 | 2025002112873 | योगिता जांगिड़ |
एफकैट (पुरुष) - केवल एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) शाखा टॉप-10
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002115556 | सौरभ सैनी |
| 2 | 2025002112987 | धनंजय कुमार |
| 3 | 2025002118803 | आदित्य यादव |
| 4 | 2025002104413 | कौस्तुभ सिंह |
| 5 | 2025002103899 | राहुल सिंह खत्री |
| 6 | 2025002113181 | साहिल कटारिया |
| 7 | 2025002108699 | हर्ष देशवाल |
| 8 | 2025002119452 | ज्ञानम श्रीवास्तव |
| 9 | 2025002113079 | प्रणव वत्स |
| 10 | 2025002114213 | यमन कुमार मलिक |
एफकैट (महिला) - केवल एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (AE) शाखा टॉप-10
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002100775 | सुहानी |
| 2 | 2025002119183 | माने प्राची |
| 3 | 2025002103878 | निकिता यादव |
| 4 | 2025002105332 | आकांक्षा जोशी |
| 5 | 2025002102226 | रिद्धि मल्होत्रा |
| 6 | 2025002102570 | रिया अरोड़ा |
| 7 | 2025002110768 | हर्षिता राणा |
| 8 | 2025002118907 | श्रेष्ठा |
| 9 | 2025002103458 | अंशिका तिवारी |
| 10 | 2025002106378 | सृष्टि |
एनसीसी स्पेशल एंट्री (पुरुष) टॉप-10
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002200414 | राहुल कुमार |
| 2 | 2025002200247 | मोनिश कुशवाह |
| 3 | 2025002200721 | सूर्य प्रताप सिंह |
| 4 | 2025002200577 | सनी कुमार |
| 5 | 2025002200043 | बलराम कुमार मिश्रा |
| 6 | 2025002200472 | अनीश |
| 7 | 2025002200106 | रजत गिरी |
| 8 | 2025002200651 | आर. सी. यजौर किचेनामोर्टी |
| 9 | 2025002200174 | अमन कुमार राजपूत |
| 10 | 2025002200760 | देओरे यशकुमार गोरख |
एनसीसी स्पेशल एंट्री (महिला) टॉप-10
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 2025002200113 | रिद्धि मल्होत्रा |
| 2 | 2025002200688 | श्रेया कन्हेकर |
| 3 | 2025002200619 | खुशी |
| 4 | 2025002200781 | साक्षी सांडिल्या |
| 5 | 2025002200513 | राखिन मारिया मैथ्यू |
| 6 | 2025002200127 | हिमानी यादव |
| 7 | 2025002200919 | माने प्राची |
| 8 | 2025002200477 | निकिता यादव |
| 9 | 2025002200189 | आचार्य मेष्वा कल्पेश |
सर्विस एंट्री कमीशन
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 927905 | प्रदीप कुमार |
| 2 | 968277 | संतोषकुमार एस |
| 3 | 959095 | राहुल कुमार मिश्रा |
| 4 | 908005 | अतुल कुमार सिंह |
| 5 | 948810 | कन्हैया कुमार शर्मा |
| 6 | 959107 | विनोद कुमार ठाकुर |
| 7 | 939063 | नीरज पाधा |
| 8 | 931158 | रणधीर प्रताप सिंह |
| 9 | 924710 | रकविंदर सिंह |
AFCAT 2 2025 Merit List PDF Download
ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
उम्मीदवार अपनी मेरिट स्थिति देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "What's New" सेक्शन में उपलब्ध "ORDER OF MERIT OF ALL AFSB RECOMMENDED CANDIDATES: Jun 26 Course(s)" लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के उपयोग के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सेव कर लें।