Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद समेत तीन हिरासत में, पटना पुलिस ने क्या कहा?
पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कोचिंग संचालक पर आरोप लगाया था, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तोड़फोड़ और हंगामे की साजिश किसने रची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही? पटना के एसडीपीओ-1 ने रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों की हिरासत की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि रूटीन पुलिस की जा रही है। खान सर की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है। छात्रों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
जानिए पटना पुलिस ने क्या कहा?
घटना को लेकर एसपी सिटी दीक्षा ने कहा है कि मामले में शामिल लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
खान सर ने फायरिंग के बाद क्या कहा था?
बता दें कि दो जून की रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान सर की कोचिंग के पास अचानक फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के बाद हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास क्यों हो रहे हैं? जब हजारों गरीब बच्चे कामयाब होने लगते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को डर लगने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें डरा-धमका कर चुप करा देंगे।
Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी
क्या है आरोप? कौन हैं रौशन आनंद?
खान सर के कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी के बाद यह आरोप लगाया गया कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ज्ञानबिंदु कोचिंग में भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इस कोचिंग को शिक्षक रौशन आनंद की ओर संचालित किया जाता है। वह खान सर के प्रमुख प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। खान सर ने भी रोशन आनंद और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया है। इसी आरोप की जांच करने के लिए पुलिस रौशन आनंद से पूछताछ की जा रही है।