सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   friends shot and killed a friend in sasaram rohtas bihar news today murder case

Bihar news : दोस्तों ने दोस्त की गोली मार कर की हत्या, आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Murder Case : अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। मोहल्ले की गली खून से लाल हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। 

friends shot and killed a friend in sasaram rohtas bihar news today murder case
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

 रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा मुहल्ला निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु (35) के रूप में हुई, जो सासाराम नगर पूजा समिति का सदस्य भी बताया जाता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में रोहतास पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।


मामूली बात पर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली
घटना काजीपुरा मुहल्ला स्थित शिव मंदिर के समीप की है, जहां मंगलवार की रात करीब दस बजे तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस चल रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान दोस्तों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते हीं युवक लहुलुहान होकर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर में तीन से चार गोली मारने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची एसपी, जांच शुरू
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस एवं सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाया गया है। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos


पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग छह वर्ष पूर्व भी काजीपुरा मोहल्ले में एक कुख्यात अपराधी शिबू पटेल के सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि वर्षों पुरानी इसी रंजिश में नई वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि रोहतास पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है और पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच में जुटी है।
 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed