सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU Crosses One Crore Membership Mark in Less Than Six Months, Claims Organisational Milestone Nitish Kumar

Bihar: नीतीश कुमार के नाम नया रिकॉर्ड; पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू के अब एक करोड़ से अधिक सदस्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 Jun 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

JDU Party News: जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रगति, सुशासन और आत्मविश्वास आज बिहार की नई पहचान हैं। नीतीश कुमार ने अपने दो दशकों के सुशासन से बिहार की एक विशिष्ट छवि बनाई है।

JDU Crosses One Crore Membership Mark in Less Than Six Months, Claims Organisational Milestone Nitish Kumar
संजय झा और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जदयू ने सदस्यता अभियान 2025-28 के तहत बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी ने छह महीने से भी कम समय में एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। दो जून 2026 तक पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने सदस्यता अभियान 2025-28 को बड़ी सफलता बताते हुए दावा किया है कि पार्टी ने एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दो जून 2026 तक प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या एक करोड़ एक हजार 925 पहुंच गई है।

Trending Videos


छह दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था अभियान
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की ओर से छह दिसंबर 2025 को 'जदयू सदस्यता अभियान 2025-28' की शुरुआत की गई थी। अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों का जताया आभार
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना की है। साथ ही सदस्यता अभियान को मिली व्यापक प्रतिक्रिया के लिए बिहार के लोगों का आभार व्यक्त किया गया है। जदयू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जदयू बिहार की सेवा तथा राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने भरोसा जताया कि वह आगे भी बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed