फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Update: Heavy Rain Likely on October 29, IMD Warns of Lightning and Strong Winds

बिहार न्यूज: कब और क्यों बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी; IMD ने क्या चेतावनी दी?

Sat, 24 Oct 2026 07:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Oct 2026 07:52 AM IST
सार

Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि चार दिनों के बाद बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के लोगों से सावधान ओर सतर्क रहने की अपील की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Weather Update: Heavy Rain Likely on October 29, IMD Warns of Lightning and Strong Winds
बिहार में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 28 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान द्वीपसमूह के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है। इसके 24 अक्टूबर को अवदाब में और तेज होने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। 25 अक्टूबर को इसके गहरे अवदाब में बदलने और 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में मौसम और सक्रिय हो सकता है तथा उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


29 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। राज्य के अधिकांश जिलों हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों और जनजीवन पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि वज्रपात से जन-धन और पशुधन को नुकसान पहुंच सकता है। आंधी और तेज हवा से खड़ी फसलों तथा फलदार पेड़ों को क्षति होने की आशंका है। खराब मौसम के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, टिन की छतों और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खरीफ फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में कटी हुई फसलों को खुले में छोड़ने से बचें। वहीं, मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। तेज हवा और खराब मौसम के दौरान कमजोर ढांचों तथा कच्चे मकानों से दूर रहें।

बिहार: कैब और बाइक टैक्सी कम्पनियों को क्यों दिया गया 30 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम, नियम नहीं माने तो क्या होगा?


पिछले 24 घंटें में कहां-कैसा रहा मौसम?
बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और औरंगाबाद में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 29.8 से 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 से 23.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। पटना और सीवान में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed