सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan fci godown grain black marketing 324 quintal seized goreyakothi bindbal raid

Bihar: गरीबों के राशन पर डाका! एफसीआई गोदाम में 324 क्विंटल अनाज का खेल उजागर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित बिंदबल एफसीआई गोदाम में सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने छापेमारी कर एक ट्रक से 324 क्विंटल अतिरिक्त अनाज बरामद किया।

siwan fci godown grain black marketing 324 quintal seized goreyakothi bindbal raid
सीवान में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफसीआई गोदाम पर छापेमारी की है। जांच के दौरान गोदाम से 324 क्विंटल अतिरिक्त अनाज बरामद किया गया। प्रशासन ने अनाज से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सरकारी अनाज वितरण व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

गुप्त सूचना पर प्रशासन ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गोरेयाकोठी प्रखंड के बिंदबल स्थित एफसीआई गोदाम का है। प्रशासन को सरकारी अनाज में गड़बड़ी और कालाबाजारी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर महाराजगंज की एसडीएम अनीता सिन्हा, एमओ और डीएसपी अमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गोदाम परिसर की सघन जांच शुरू की और वहां मौजूद अनाज के स्टॉक तथा दस्तावेजों का मिलान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रक में मिला 324 क्विंटल अतिरिक्त अनाज

जांच के दौरान गोदाम परिसर में खड़े एक ट्रक पर अधिकारियों की नजर पड़ी। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें सरकारी आवंटन से कहीं अधिक मात्रा में अनाज लदा हुआ पाया गया। अधिकारियों के अनुसार ट्रक में कुल 324 क्विंटल अतिरिक्त अनाज मिला। प्रारंभिक जांच में अनाज के स्टॉक और आवंटन के बीच भारी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने ट्रक समेत पूरे अनाज को तत्काल जब्त कर लिया।

गोदाम पर नहीं मिला कोई जिम्मेदार अधिकारी

छापेमारी के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। जांच के समय गोदाम परिसर में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना। एसडीएम अनीता सिन्हा के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से पूरे गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही जब्त ट्रक और अनाज को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोरेयाकोठी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दोषियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश

एसडीएम अनीता सिन्हा ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए संबंधित दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अतिरिक्त अनाज गोदाम तक कैसे पहुंचा, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और सरकारी अनाज के आवंटन में कहां-कहां अनियमितताएं हुई हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: रिशुश्री केस में 15 कंपनियों की कुंडली खंगालने में जुटी सरकारी एजेंसियां, जानिए पूरा मामला
 

कालाबाजारी करने वालों में मचा हड़कंप

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सरकारी अनाज की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और गरीबों के हक का अनाज सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed