UP Police: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले UPPRPB की कड़ी चेतावनी, ये काम बिल्कुल न करने की हिदायत; देखें नोटिस
UPPRPB: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र, परीक्षा सामग्री या ओएमआर शीट साझा करना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आगामी परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों और अन्य संबंधित लोगों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र, उसकी सामग्री, चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियां उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत दंडनीय हैं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य माध्यम से साझा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओएमआर शीट ले जाने पर भी होगी कार्रवाई
बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि परीक्षा केंद्र से मूल ओएमआर शीट को बाहर ले जाना भी गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति परीक्षा सामग्री को अनधिकृत रूप से अपने कब्जे में रखता है, तब भी उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
UPPRPB ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
सोशल मीडिया गतिविधियों पर रहेगी नजर
भर्ती बोर्ड ने संकेत दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य डिजिटल माध्यमों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सकती है।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों, फर्जी प्रश्नपत्रों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।