सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cycling Craze Rises in Bareilly know Benefits of Cycling

World Bicycle Day: ऊर्जा संकट के बीच बरेली में बढ़ा साइकिल का क्रेज, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बरेली में साइकिल की मांग बढ़ी है। लोग पैसों की बचत, पर्यावरण संरक्षण और सेहत के लिए साइकिल अपना रहे हैं। बच्चों की साइकिलों की सबसे अधिक मांग है।

Cycling Craze Rises in Bareilly know Benefits of Cycling
दुकान पर रखीं साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से बने ऊर्जा संकट ने साइकिल की मांग बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच, बरेली के लोग साइकिल चलाकर पैसों की बचत करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान कर रहे हैं। इससे सेहत भी सुधर रही है।

Trending Videos


जिले में ईंधन की बड़े पैमाने पर खपत होती है। एक अनुमान के मुताबिक, हर महीने करीब एक लाख लीटर डीजल और 62 हजार लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऊर्जा के वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कीमत बढ़ने से जेब पर भी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचने के लिए अब लोग बढ़-चढ़कर साइकिल की सवारी पर जोर दे रहे हैं। साइकिल की मांग बढ़ने की बानगी साइकिल दुकानों पर भी दिख रही है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

बच्चों की साइकिलों की सबसे ज्यादा डिमांड
विक्रेताओं के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों के चलते बच्चों की साइकिलों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इन साइकिलों की शुरुआती कीमत 3500 रुपये है। बड़ों के लिए बाजार में डबल डिस्क ब्रेक वाली साइकिल 6500 रुपये, सिंगल डिस्क ब्रेक वाली 5000 रुपये और शॉकर (सस्पेंशन) वाली साइकिल 7000 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही है। शहर में साइकिल चालकों के कई समूह भी बने हुए हैं। ये लोग नियमित रूप से सुबह-शाम साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बैटरी से चलने वाली साइकिल की भी मांग
बैटरी संचालित (इलेक्ट्रिक) साइकिलें भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इनकी शुरुआत 22,000 रुपये से होती है। यह ई-साइकिल एक बार चार्ज होने पर 25 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस पर आसानी से फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

बदलते दौर में साइकिलें भी हाईटेक हुईं
बदलते दौर में साइकिलें भी आधुनिक और हाईटेक हो चुकी हैं। स्थानीय साइकिल व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक, बाजार में अब साइकिलों की 30 से भी अधिक आधुनिक वैरायटी उपलब्ध हैं। पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बाद से साइकिलों की बिक्री में उछाल आया है।

साइकिल चलाने के फायदे
- 30 मिनट की साइकिलिंग से बर्न होती है 300 कैलोरी।
- अंगों की सक्रियता, शारीरिक गतिविधि में सुधार।
- साइकिलिंग से बढ़ती है दर्द सहन करने की क्षमता।
- शारीरिक संतुलन और दिमाग होता है मजबूत।
- घटती है शुगर, बीपी, हृदय रोग की आशंका।
- रक्तप्रवाह बढ़ता है, ऑक्सीजन सैचुरेशन सुधरता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed