सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vande Bharat Train Stoppage at Shahjahanpur Railway Station

UP News: शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू, देहरादून और हरिद्वार का सफर हुआ आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर से लखनऊ, देहरादून और हरिद्वार का सफर अब और आसान हो गया है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। 

Vande Bharat Train Stoppage at Shahjahanpur Railway Station
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ से देहरादून जाने वाली 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव बुधवार से शुरू हो गया। सुबह 7:34 बजे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

Trending Videos




राज्यसभा सांसद ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उनका देहरादून और हरिद्वार जाना आसान होगा। पहले लोग हरिद्वार जाकर एक ही दिन में नहीं लौट पाते थे। अब यह सफर आसान हो गया है। सुबह में जाकर शाम तक आसानी से वापसी हो सकती है। सफर के लिए यह ट्रेन काफी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि कौशल मिश्रा ने कहा कि यह ट्रेन लाइफ लाइन साबित होगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीपी सिंह, मंडल रेल प्रबन्धक विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम महेश यादव, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

पहले नहीं था स्टॉपेज 
देहरादून जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज पहले यहां नहीं था। इसके चलते यात्रियों को देहरादून, हरिद्वार समेत कई प्रमुख स्थानों पर जाने के लिए बरेली या लखनऊ से रिजर्वेशन कराना पड़ता था। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रयास शुरू किए तो केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्रेन के ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी।

यात्रियों को सरकार की सौगात
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर को सरकार की ओर से बड़ी सौगात है। इससे यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि पहले ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में नहीं था। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन का शाहजहांपुर में ठहराव कराने का अनुरोध किया था। जनसुविधा के इस अनुरोध को मानते हुए रेल मंत्री ने ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed