{"_id":"6a1f078874807bb53b0edbb5","slug":"accused-chased-the-girl-till-her-home-and-then-limped-out-of-the-police-station-in-bareilly-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर तक किया युवती का पीछा, अश्लील इशारे किए, फिर थाने से लंगड़ाते निकला आरोपी आसिफ; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर तक किया युवती का पीछा, अश्लील इशारे किए, फिर थाने से लंगड़ाते निकला आरोपी आसिफ; देखें वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Bareilly News: बरेली के कैंट इलाके में आसिफ नाम के युवक ने युवती का पीछा किया और अश्लील इशारे किए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे थाने से ले जाया गया तो वह लंगड़ाते नजर आया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आसिफ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर अश्लील इशारे करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक युवती का उसके घर तक पीछा कर चुका था। घटना के कुछ दिन बाद युवती को जब वह दोबारा नजर आया तो हिम्मत दिखाते हुए उसकी पहचान की और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कायदे से उसकी खबर ली और फिर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि इलाके की निवासी युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। 22 मई की रात वह अपने पिता को चाबी देने के लिए एमईएस कार्यालय की ओर गई थी। रात आठ बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि सेंट मारिया स्कूल के पास खड़े एक युवक ने उसे देखकर अश्लील इशारे और हरकतें कीं, फिर उसके पीछे लग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक लगातार उसका पीछा करता रहा और उसके घर तक पहुंच गया। अचानक इस हरकत से युवती घबरा गई। उस समय अंधेरा होने और घबराहट में वह आरोपी को ठीक से पहचान नहीं पाई और चुपचाप घर में चली गई।
दोबारा देखा तो पहचान लिया चेहरा
युवती ने इंस्पेक्टर को बताया कि कुछ दिन बाद जब वह उसी रास्ते से जा रही थी तब उसकी नजर फिर उसी युवक पर पड़ी। इस बार जब युवक ने फिर वैसी ही हरकत की तो युवती ने सतर्कता दिखाई और उसकी पहचान कर ली। इसके बाद घटनाक्रम की जानकारी पहले अपने परिवार को दी और फिर उनके साथ आकर 29 मई को कैंट थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह बाग निकला।

गिरफ्तार किया तो गिड़गिड़ाने लगा
पुलिस ने जब आरोपी सदर कैंट निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। आरोपी को थाने लाकर जब कायदे से खबर ली गई और अपराध बताया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। पता लगा कि आसिफ कभी सिलाई तो कभी कोई और काम करता है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।