सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Crowds on Trains: Passengers Struggle to Reach Confirmed Seats; No Relief Even from Special Trains

ट्रेनों में बेकाबू भीड़: कन्फर्म सीट तक पहुंचने में छूटा पसीना, स्पेशल ट्रेनों से भी यात्रियों को राहत नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 03 Jun 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों के आरक्षित कोच भी जनरल डिब्बों जैसे नजर आए। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को सीट तक पहुंचने में परेशानी हुई। रेलवे ने शिकायतों पर कार्रवाई करने का दावा किया है।

Crowds on Trains: Passengers Struggle to Reach Confirmed Seats; No Relief Even from Special Trains
ट्रेन में भारी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे ने इस बार गर्मियों की छुट्टियों के लिए करीब 80 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इसके बावजूद भीड़ के आगे यह सभी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कन्फर्म टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को भी अपनी सीट तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।



मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों में आरक्षित कोचों में अनारक्षित यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहीद एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के स्लीपर कोचों का हाल जनरल डिब्बों जैसा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचों के गेट, गलियारे और शौचालयों के बाहर तक यात्री बैठे मिले। कई यात्रियों को अपने आरक्षित बर्थ तक पहुंचने में काफी समय लग गया। कुछ जगहों पर सीट को लेकर कहासुनी की स्थिति भी बनी। लिंक एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग महिला को अपनी आरक्षित सीट पर बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos


कोच में मौजूद अनारक्षित यात्रियों के कारण वह अपनी सीट तक नहीं पहुंच पा रही थीं। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ कर्मी संबंधित कोच में पहुंचे और आरक्षित कोच में सफर कर रहे अनारक्षित यात्रियों को बाहर निकालकर जनरल डिब्बों की ओर भेजा।

इसके बाद महिला अपनी सीट पर बैठ सकीं। यात्रियों का कहना है कि अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री किसी तरह ट्रेन में चढ़कर आरक्षित कोचों में भी सफर कर रहे हैं। हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, पंजाब और बिहार रूट की ट्रेनों में भीड़ सबसे अधिक देखने को मिल रही है। 

टीटीई कर्मचारियों को टिकट जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण कई कोचों में वे आसानी से एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं पहुंच सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

साथ ही कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रा रोकने के लिए टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed