सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Naresh Had Already Died, Yet Booked for Disturbing the Peace; Negligent Sub-Inspector Suspended

UP: दो साल पहले नरेश की हो चुकी माैत, फिर भी शांति भंग में किया पाबंद; पोल खुलने के बाद लापरवाह दरोगा निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 03 Jun 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने के दरोगा विनीत कुमार ने दो साल पहले मृत हो चुके नरेश को भी शांतिभंग में पाबंद करने की रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेज दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

UP: Naresh Had Already Died, Yet Booked for Disturbing the Peace; Negligent Sub-Inspector Suspended
पाकबड़ा थाना मुरादाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दो साल पहले मर चुके व्यक्ति नरेश को शांतिभंग में पाबंद करने वाले दरोगा विनीत कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पाकबड़ा की नई बस्ती कैलसा रोड निवासी दिनेश और सदन के परिवार के बीच विवाद चल रहा था।



पाकबड़ा थाने के दरोगा विनीत कुमार ने एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को शांतिभंग में पाबंद कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजी थी। दरोगा ने लिखा था कि 28 मार्च 2026 को मौके पर जाकर जांच की और सभी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पता चला कि दोनों पक्षों में आए दिन विवाद रहता है। जिससे दोनों पक्षों से शांति को खतरा बना हुआ है। दरोगा ने दिनेश, उसकी पत्नी पूनम, भाई नरेश और नरेश की पत्नी रज्जो को शांति भंग में पाबंद किया था जबकि दूसरे पक्ष के सदन, उसकी पत्नी मंजू, बेटी जाह्नवी, सोनू की पत्नी साक्षी को पाबंद किया था।
विज्ञापन
Trending Videos


सोमवार को इस मामले में कोर्ट में तारीख थी। दिनेश और उसकी पत्नी, भाई नरेश की पत्नी पेश हुए। तब पता चला कि दरोगा ने नरेश के खिलाफ भी शांति भंग की रिपोर्ट बनाकर भेजी थी जबकि नरेश की मृत्यु दो साल पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। 

एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस मामले की जांच एएसपी अभिनव द्विवेदी से कराई। उन्होंने इस मामले की जांच की। जांच में सामने आया है कि दरोगा ने जिस व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद किया है। उस व्यक्ति की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई थी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दरोगा विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed