{"_id":"6a1f3c6eccfd79e50601cdbf","slug":"dead-body-of-married-woman-found-at-door-of-house-road-blockade-on-allegation-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165100-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: घर के दरवाजे पर मिला विवाहिता का शव, आक्रोशित लोगों ने घर में की तोड़फोड़, गुस्सा देख भाग गए ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: घर के दरवाजे पर मिला विवाहिता का शव, आक्रोशित लोगों ने घर में की तोड़फोड़, गुस्सा देख भाग गए ससुराली
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार
हसनपुर के गांव शाहपुर कला में विवाहिता प्रतिभा का शव घर के बाहर चारपाई पर मिलने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हसनपुर में विवाहिता प्रतिभा का शव मिला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में मंगलवार की रात विवाहिता प्रतिभा उर्फ पिंकी (24) का शव घर के दरवाजे के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हसनपुर रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
आक्रोशित लोगों ने ससुराल वालों के घर में तोड़फोड़ भी की। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा उर्फ पिंकी की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक रहा।
Trending Videos
फिर धीरे-धीरे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रतिभा उर्फ पिंकी को प्रताड़ित किया जाने लगा। डेढ़ वर्ष पूर्व पिंकी ने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद तो उत्पीड़न और बढ़ गया। मंगलवार की देर शाम को मायके वालों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
शव फंदे पर लटका हुआ है।सूचना मिलते ही मायके वाले उसकी ससुराल में पहुंचे तो विवाहिता का शव घर के दरवाजे के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था जबकि दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। घर के सभी लोग गायब थे। विवाहिता के गले पर रस्सी एवं चोट के निशान हैं।
कपड़े भी फटे मिले। मायके वालों ने हंगामा करते हुए हसनपुर रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही हसनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रहरा और सैदनगली थाने से भी पुलिस को बुलाया गया। 30 मिनट तक जाम रहा। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मायके वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। देररात तक शव घटनास्थल पर ही रखा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि महिला की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।