{"_id":"6a1f4295f4170915d403fa35","slug":"notice-issued-to-contractor-for-road-that-was-uprooted-in-a-week-construction-to-be-done-again-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-165081-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक सप्ताह में उखड़ी सड़क पर ठेकेदार को नोटिस जारी, दोबारा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक सप्ताह में उखड़ी सड़क पर ठेकेदार को नोटिस जारी, दोबारा होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले बनी सड़क के उखड़ने के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार के भुगतान पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है।
अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां से चमरौवा गांव को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य हाल ही में कराया गया था। लगभग 1.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 25.44 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी। इसी परियोजना में गांव के भीतर सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य भी शामिल था। सड़क निर्माण का ठेका हरपाल सिंह नामक ठेकेदार को दिया गया था।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि सड़क पर डाली गई बजरी और तारकोल की परत बेहद कमजोर है, जिसके चलते सड़क कुछ ही दिनों में जगह-जगह से उखड़ने लगी। सोमवार को जब ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया।
लोगों का कहना है कि सड़क की बजरी हाथ से ही निकल रही है और कई स्थानों पर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ामीणों ने सड़क की खराब हालत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किए, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने मौके की रिपोर्ट तलब की और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगभग 15 मीटर सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया है, जिसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस पूरे प्रकरण ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण किया होता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। अब ग्रामीणों की निगाहें विभागीय जांच और पुनर्निर्माण कार्य पर टिकी हैं।

Trending Videos