सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations underway to issue two more notices to Rakhi Photo Studio firm

Amroha News: राखी फोटो स्टूडियो फर्म को दो और नोटिस देने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to issue two more notices to Rakhi Photo Studio firm
विज्ञापन
अमरोहा। जीएसटी विभाग की ओर से राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म को दो और नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि दो नोटिस पहले भी दिए जा चुके हैं। जिसकी समय सीमा बुधवार को पूरी हो रही है। इन नोटिस में फर्म से जवाब मांगा गया है। फर्म ने करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये सामान की आपूर्ति की। ग्राम पंचायत अधिकारियों को बिल न देने पर दी जा चुकी है प्रतिकूल प्रविष्टी। राखी के अलावा दो और फर्म को भी नोटिस दिए गए हैं।

जिले में 576 ग्राम पंचायत है। जिनमें स्टेशनरी की आपूर्ति की गई। सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। ग्राम पंचायतों को राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की 2022 से वर्ष 2025 तक आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को सामान को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार साल में करीब 80 लाख रुपये की स्टेशनरी को खरीदा गया लेकिन सूत्रों की मानें तो राखी फोटो स्टूडियो फर्म ने अब तक करीब 1.58 लाख रुपये के सामान की आपूर्ति की। सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने इसकी जांच की। फर्म ने करीब 1.58 करोड़ रुपये के सामान की आपूर्ति की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसमें अभी 50 लाख का टैक्स निकला है। फर्म को दो नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जीएसटी के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राखी फोटो स्टूडियो पहले ही दो नोटिस दिए जा चुके हैं। जिनकी समय सीमा बुधवार को पूरी हो रही है। अब दो और नोटिस देने की तैयारी है। इन नोटिस के माध्यम से वसूली की जाएगी। इसके अलावा हाजी ट्रेडर्स और गंगा इंटरप्राइजेज को भी नोटिस दिए गए हैं। जिसमें गंगा इंटरप्राइजेज ने करीब दो करोड़ की राशि जमा की है। कुछ पैसा हाजी ट्रेडर्स की ओर से भी जमा किया गया है। इन्होंने भी जीएसटी जमा करने में गडबड़ी की थी।
....
11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दी जा चुकी प्रतिकूल प्रविष्टी
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से उन 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टी दी जा चुकी है। जिन्होंने इस मामले में बिल नहीं दिए। फर्म के खिलाफ जो कार्रवाई होगी। उसे जीएसटी विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed