सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pratibha Murder Case: Accused's House Set Ablaze; Roads Blocked Demanding Arrest; Police Deployed

प्रतिभा हत्याकांड: आरोपियों के घर में लगा दी आग, गिरफ्तारी के लिए जाम, गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हसनपुर के शाहपुर कला गांव में विवाहिता पिंकी की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। इस बीच आरोपियों के घर में आधी रात को आग लग गई। 

Pratibha Murder Case: Accused's House Set Ablaze; Roads Blocked Demanding Arrest; Police Deployed
प्रतिभा हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में विवाहिता प्रतिभा उर्फ पिंकी (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर पति सोनू समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, बुधवार की रात उस समय गांव में हड़कंप मच गया जब पोस्टमार्टम को शव ले जाने के बाद आधी रात को अचानक बंद पड़े आरोपियों के घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई।



मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को आक्रोशित लोगों ने रहरा हसनपुर मार्ग पर दोबारा जाम लगा दिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी पिंकी की शादी शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू और उसके परिवार वाले अतिरिक्त दहेज के लिए पिंकी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos


मंगलवार को आरोपियों ने पिंकी की हत्या कर दी और शव को चारपाई पर घर के दरवाजे के बाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सोनू समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आधी रात को भड़की आग, मचा हड़कंप
मंगलवार देर रात करीब 12:00 बजे जब मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, उसके कुछ देर बाद ही शाहपुर कला स्थित आरोपी के बंद घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर के बाहर पहले से ही पुलिस बल तैनात था।

आग की लपटें देख पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पानी और अन्य संसाधनों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गांव में पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश तेज
भारी हंगामे, तोड़फोड़ और जड़क जाम के बाद गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरोपियों के घर और गांव के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद किया गया है।

फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है। सीओ अंजलि कटारिया अधिकारी ने बताया कि तहरीर पर पति सोनू समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

देर रात आरोपी के घर में लगी आग को पुलिस ने तुरंत बुझा दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed